Russia Ukraine War Update: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में अमेरिकी प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रंप की शांति योजना को मानने से इंकार कर दिया है. जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और जरेड कुशनर और दूसरे यूरोपीय नेताओं से बातचीत में NATO सदस्यता की मांग छोड़ दी.
लेकिन जेलेंस्की ने रूसी कब्जे वाली डोनबास या क्रिमिया पर दावा छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है. रूस और अमेरिका चाहते हैं कि शांति समझौते की शर्त मानते हुए यूक्रेन डोनबास से खुद पीछे हट जाए, लेकिन यूक्रेन चाहता है कि कोई भी सीजफायर मौजूदा फ्रंट लाइन पर हो और बदले में यूक्रेन को अमेरिका-यूरोप से सुरक्षा की गारंटी मिले.
तत्काल प्रभाव से छोड़ी NATO की मांग
बता दें कि रूस और यूक्रेन में सीजफायर के लिए बातचीत की मेजबानी जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज कर रहे हैं. शांति वार्ता में अमेरिका के प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ और जरेड कुशनर हैं. यूरोपीय नेता भी शांति वार्ता का हिस्सा बन सकते हैं. वहीं बैठक में जेलेंस्की ने कहा कि रूस को नाटो की सदस्यता से प्रॉब्लम है. यूक्रेन उनकी इस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन करता है.
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन नाटो की सदस्यता की मांग को तत्काल प्रभाव से छोड़ता है, लेकिन यूक्रेन अपना कोई शहर रूस को नहीं देगा. रूस को यूक्रेन की नाटो मेंबरशिप से प्रॉब्लम है तो यूक्रेन अब इसकी डिमांड नहीं करेगा. इसक मतलब यह नहीं कि रूस फायदा उठाए. रूस को जो खटक रहा है, उस बाधा को हटा रहे हैं तो रूस अब यूक्रेन को सहयोग करे.
कानूनी तरीके से मांगी सुरक्षा की गारंटी
जेलेंस्की ने कहा कि सुरक्षा की गारंटी कानूनी रूप से मिलनी चाहिए. यूक्रेन किसी भी शहर को सौंपने की मांग को अस्वीकार करता है और इस बात की पुख्ता गारंटी चाहता है कि रूस दोबारा हमला नहीं करेगा. क्योंकि रूस जानबूझकर यूक्रेन के बिजली ग्रिडों को निशाना बना रहा है, ताकि सर्दियों के महीनों में नागरिकों को गर्म पानी से वंचित किया जा सके.
जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की 20 सूत्रीय शांति योजना की एक मांग पूरी करते हैं, बाकी कोई मांग स्वीकार नहीं है. अगर इसके बाद भी रूस हमले करता है तो यूक्रेन भी जवाबी कार्रवाई करेगा. फरवरी 2022 से जंग चल रही है और सिर्फ यूक्रेन ही नहीं, रूस में भी भारी नुकसान उठाया है. यूक्रेन ने अपनी मंशा बता दी, अब फैसला रूस और पुतिन करें.
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
5 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
7 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
8 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
8 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
11 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
12 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
13 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
15 hrs agoLIVE: प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे राजस्थान कांग्रेस के नेता
15 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines