यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर कड़ा हमला बोला है. जेलेंस्की ने पुतिन को ‘युद्ध का गुलाम’ बताते हुए कहा कि रूस लगातार युद्ध को आगे बढ़ा रहा है और शांति में उसकी कोई रुचि नहीं है. ये बयान उन्होंने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान दिया. जेलेंस्की ने कहा कि रूसी हमलों की वजह से यूक्रेन के सभी पावर प्लांट को नुकसान पहुंच चुका है. उन्होंने बताया कि देश में एक भी बिजली संयंत्र ऐसा नहीं बचा, जो रूसी मिसाइल या ड्रोन हमलों से तबाह ना हुआ हो. इसकी वजह से आम लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर ठंड के मौसम में बिजली कटौती से जीवन और भी मुश्किल हो गया है.
ये भी पढ़ें: जून तक खत्म हो सकता है यूक्रेन-रूस युद्ध? अमेरिका ने दी शांति समझौते की समयसीमा
जेलेंस्की ने मांगी मदद
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि इसके बावजूद यूक्रेन के ऊर्जा कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और किसी तरह बिजली आपूर्ति को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कर्मचारियों की हिम्मत और समर्पण की सराहना की. जेलेंस्की ने ये भी कहा कि रूस का मकसद यूक्रेन की बुनियादी सुविधाओं को पूरी तरह तबाह करना है ताकि आम नागरिकों पर दबाव डाला जा सके. अपने भाषण में जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की. उन्होंने पश्चिमी देशों से एयर डिफेंस सिस्टम जल्दी उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोका जा सके. उनका कहना था कि अगर यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा समर्थन मिला, तो नागरिकों की जान बचाई जा सकती है.
शांति वार्ता का कोई मतलब नहीं- जेलेंस्की
जेलेंस्की ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक रूस युद्ध नहीं रोकता और ठोस सुरक्षा गारंटी नहीं देता, तब तक शांति वार्ता का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन अपनी जमीन और संप्रभुता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा. दूसरी ओर, रूस की तरफ से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन ये बयान ऐसे समय आया है, जब रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं और हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें: क्या घुटनों पर आने लगे हैं जेलेंस्की, यूरोपीय देशों पर क्यों भड़के यूक्रेनी प्रेसिडेंट, कैसे हैं देश के हालात?
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
3 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
11 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
12 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
13 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
15 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
17 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
19 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
20 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines