इजराइल (israel) के द्वारा गाजा शहर में बमबारी के बीच यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों (Houthi rebels) ने इजरायल के इलियट शहर पर हमला कर दिया, जिसे इजराइली एयर डिफेंस सिस्टम (Air defense system) ने नाकाम कर दिया। इजराइली रक्षा बलों ने कहा कि यूएवी को शहर के ऊपर रोका गया था। पिछले एक सप्ताह में लाल सागर के कस्बों से इजराइल की ओर लक्षित यह तीसरा हमला है। 20 अक्टूबर को, एक अमेरिकी विध्वंसक ने हूती विद्रोहियों द्वारा इजराइल की ओर दागे गए ड्रोन और मिसाइलों को रोक दिया था। इन दिनों इजराइल और हमास का युद्ध लगातार बढ़ रहा है। युद्ध में हमास के साथ इजराइल के बाकी दुश्मन भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। इजराइल सेना ने कहा कि उसके ऐरो (Arrow) एयर डिफेंस सिस्टम ने इजराइल में लाल सागर क्षेत्र से लॉन्च की गई सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल को तबाह कर दिया है। एक बयान में इजराइल रक्षा बलों ने कहा कि वायु सेना प्रणालियों ने मिसाइल की ट्रैजेक्टरी को ट्रैक किया। इसके बाद इसे सबसे अच्छी जगह पर रोक दिया।
माना जा रहा है कि मिसाइल यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से इसे लॉन्च किया गया था। इसका लक्ष्य इजरायल का सबसे दक्षिणी शहर इलियट (Eilat) था। सेना का कहना है कि मौजूदा युद्ध में पहली बार ऐरो रक्षा प्रणाली का इस्तेमाल हुआ है। IDF का कहना है कि मंगलवार की सुबह लड़ाकू विमानों ने दुश्मनों की ओर से लॉन्च किए गए अन्य टार्गेट को भी मार गिराया। माना जा रहा है कि यह ड्रोन थे जो लाल सागर क्षेत्र में उड़ रहे थे। सभी खतरों को इजरायली क्षेत्र के बाहर ही रोक दिया गया।
यह भी पढ़ें : Israel Hamas War: जंग के बीच अबतक 31 पत्रकारों की हुई मौत, रिपोर्ट में आए चौंकाने वाले आंकड़े
इजराइल पर ड्रोन हमले का प्रयास
यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल के दक्षिणी शहर इलियट पर ड्रोन हमला करने का दावा किया। जब यह ड्रोन इजराइल के करीब पहुंचे तो इलियट में हवाई हमलों का सायरन बजने लगा। यहां के लोग बंकरों में भागने लगे। हालांकि इजराइल ने इन्हें ध्वस्त कर दिया। AFP की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ घंटों बाद एक वरिष्ठ हूती अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी इजरायल में ड्रोन भेजे गए थे। हूती सरकार के प्रधानमंत्री अब्देलअजीज बिन हैबटूर ने कहा कि ये ड्रोन यमन के हैं।
पहले भी दागे जा चुके हैं मिसाइस
इजराइली सुरक्षा बलों ने कहा कि यह पहला हमला नहीं है इससे पहले भी ऐसे हमले हो चुके हैं। पिछले सप्ताह अमेरिकी सेना ने कहा था कि उसकी नेवी ने उत्तरी लाल सागर में मिसाइल को पकड़ा, जो हूती विद्रोहियों की ओर से दागा गया था। 7 अक्टूबर के बाद से ही इस क्षेत्र में विवाद बढ़ा हुआ है। इस दिन गाजा के आतंकी समूह हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया था। आतंकियों ने यहां 1,400 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी, वहीं 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया। इजरायल तब से लगातार गाजा पर बम बरसा रहा है। उसकी सेना अब धीरे-धीरे अंदर घुस रही है।
यह भी पढ़ें : ‘हमारे लिए ये हमला 9/11 से भी बदतर’, इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
ट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
13 mins ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
26 mins ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
31 mins ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
8 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
11 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
13 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
15 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
18 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
21 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines