यमन के तट के पास बड़ा हादसा हुआ है। 154 अफ्रीकी प्रवासियों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के मरने की खबर है, वहीं लापता लोगों की संख्या अधिक है। बताया गया है कि यमन के दक्षिणी प्रांत अबयान के पास नाव पलट गई, जिसमें केवल 10 लोगों को ही जिंदा बचाया जा सका है।
अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने इस घटना को हृदयविदारक बताते हुए कहा कि पीड़ितों में से कई इथियोपियाई नागरिक हैं। IOM यमन प्रमुख अब्दुसत्तोर एसोव ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि 54 से अधिक प्रवासियों के शव खानफर क्षेत्र के तट पर पाए गए हैं। दर्जनों लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव अभियान देर रात तक जारी रहा।
कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि नाव पर नौ इथियोपियाई नागरिक और एक यमनी नागरिक भी शामिल था। रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा खराब मौसम के कारण हुआ। मौसम बिगड़ा और नाव पलट गई। अब तक सिर्फ दस लोगों के बचाए जाने की खबर है।
बता दें कि यमन, अफ्रीका के हॉर्न ऑफ अफ्रीका और खाड़ी देशों के बीच एक समुद्री मार्ग पर स्थित है, जो खतरनाक और जोखिम भरा माना जाता है। इसको लेकर IOM ने पहले भी चेतावनी जारी की है। हालांकि, काम की तलाश में बड़ी संख्या में प्रवासी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर इथियोपिया और सोमालिया के लोग रोज़गार की तलाश में सऊदी अरब या अन्य खाड़ी देशों तक पहुंचने के लिए इस खतरनाक रास्ते को पार करने की कोशिश करते हैं।
यह भी पढ़ें : भयंकर भूकंप से फटा 600 साल पुराना ज्वालामुखी, कितना है खतरनाक और उड़ानों पर क्या पड़ा असर?
IOM के अनुसार, यह दुनिया के सबसे व्यस्त और सबसे खतरनाक प्रवासी मार्गों में से एक है। रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2024 में 60,000 से अधिक प्रवासियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर यहां से यमन में प्रवेश किया। पिछले साल यहां 558 लोगों की मौत हुई थी, जबकि बड़ी संख्या में लोग लापता हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
4 mins ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
16 mins agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
31 mins agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
8 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
16 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
16 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
18 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
20 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
22 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines