Amazon CEO Jeff Bezos Purchased Billionaire Bunker: दुनिया के तीसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन जेफ बेजोस अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। जेफ ई-कॉमर्स की दुनिया में सबसे मशहूर ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन के फाउंडर हैं। इनके पास 152.3 बिलियन डॉलर प्रॉपर्टी है। वे अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में रहते हैं। वे अपनी प्रॉपर्टी के साथ-साथ लग्जरी लाइफ स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन अब उनके सुर्खियों में रहने का कारण है उनका 660 करोड़ रुपये वाला घर, जो उन्होंने‘बिलेनियर बंकर’ में हाल ही में खरीदा है।
Billionaire Jeff Bezos House
साल 2000 में इस घर का निर्माण हुआ था
जेफ बेजोस ने अमेरिका के फ्लोरिडा में ‘बिलेनियर बंकर’ आइलैंड पर बना घर खरीदा है, जिसकी कीमत 79 मिलियन डॉलर (660 करोड़) रुपये है। इस घर में 7 बेडरूम और 14 बाथरूम हैं। 1.84 एकड़ में बने इस घर का निर्माण साल 2000 में हुआ था। इस घर में स्वीमिंग पूल, थियेटर, लाइब्रेरी, वाइन सेलार, नौकरों के लिए क्वार्टर जैसी सुविधाएं हैं। गाड़ियां खड़ी करने के लिए इस घर के अंदर 6 गैराज भी बने हुए हैं। वहीं जिस आइलैंड पर घर बना है, उसे इंडियन क्रीक आइलैंड नाम से भी जाना जाता है।
Billionaire Jeff Bezos House
2 महीने पहले साथ वाला बंगला खरीदा था
बताया जा रहा है कि यह मानवनिर्मित आइलैंड किसी आधुनिक किले से कम नहीं है। इस आइलैंड की अपनी म्यूनिसिपैलिटी, मेयर और पुलिस फोर्स है। 9259 स्कावयर फीट में फैले इस आइसलैंड को 1965 में बनाया गया था। बता दें कि जेफ बेजोस ने यह पहला घर नहीं खरीदा है। करीब 2 महीने पहले उन्होंने इसी प्रॉपर्टी के साथ बना 68 मिलियन डॉलर का घर भी खरीदा था, जो उन्होंने अपनी मंगेतर लॉरेन को तोहफे में दिया था। जेफ बेजोस अपनी मंगतेर को 2.5 मिलियन डॉलर की हीरे की अंगूठी से प्रपोज कर चुके हैं।
Billionaire Jeff Bezos House
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
7 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
8 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
9 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
12 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
14 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
14 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
15 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
16 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
18 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines