हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

China में रहस्यमयी बीमारी पर WHO के 7 सवाल, एहतियात बरतने के लिए India ने बनाया मास्टर प्लान

China Pneumonia Outbreak: चीन में फैली बीमारी को लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने 7 सवाल उठाए हैं। वहीं इंडिया ने भी इस रहस्यमयी बीमारी को लेकर एहतियातन मास्टर प्लान बना लिया है।

विज्ञापन
China Pneumonia Outbreak

China Pneumonia Outbreak Dangerous For The World-India: एक बार फिर दुनिया पर ख़तरनाक बीमारी का संकट मंडराने लगा है। चीन में एक रहस्यमयी बीमारी फैली है, जो बच्चों को अपनी चपेट में ले रही है, लेकिन इस रहस्मयी बीमारी को लेकर पूरी दुनिया को जागरूक होना ज़रूरी है। चीन की स्टेट काउंसिल ने भी चेतावनी जारी की है। अभी कोरोना महामारी से लोग उभरे ही थे कि नई बीमारी ने आतंक फैला दिया, लेकिन वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने इस बीमारी को लेकर 7 सवाल उठाए हैं, जिनका जवाब शायद चीन दे पाए। वहीं इंडिया ने भी इस रहस्यमयी बीमारी को लेकर पहले से ही अलर्ट जारी करते हुए एहतियातन मास्टर प्लान बना लिया है। आइए जानते हैं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा पूछे गए सवाल और क्या है इंडिया का मास्टर प्लान?

 

चीन में नई बीमारी को लेकर पूछे गए सवाल

1. नई बीमारी से कितने मरीज, आंकड़े सार्वजनिक करें?
2. क्या कोई नया वायरस बच्चों को बीमार कर रहा है?
3. माइकोप्लाज्मा निमोनिया बच्चों को प्रभावित कर रहा?
4. बच्चों में बीमारी कैसे और किस वजह से फैली?
5. क्या इस बीमारी से बच्चों की मौत हुई है?
6. कौन-कौन से इलाके में बीमारी का प्रकोप फैला?
7. चीन ने बीमारी से निपटने की क्या तैयारी की है?

विज्ञापन

 

भारत ने एहतियातन यह मास्टर प्लान बनाया

देश की मोदी सरकार ने चीन में फैली बीमारी को लेकर पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं देश के स्वास्थ्य मंत्रालय का यह भी कहना है कि अभी स्थिति चिंताजनक नहीं है। किसी भी तरह के अलार्म की जरूरत नहीं है। फिर भी एहतियातन, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में तैयारियों की तुरंत समीक्षा करने को कहा गया है। इसमें मानव संसाधन, अस्पतालों में बेड, इन्फ्लुएंजा के लिए जरूरी दवाइयां और इंजेक्शन, मेडिकल ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, सेफ्टी टूल्स और टेस्ट किट शामिल हैं। बच्चों को होने वाले खांसी जुकाम और वायरल इंफेक्शन का तुरंत उपचार सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। इसे लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि मोदी सरकार के निर्देश हैं कि एक प्रतिशत भी अगर चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी महामारी हुई तो इसे कोरोना की तरह देश में आतंक मचाने नहीं देना है।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

चीन की रहस्यमयी बीमारी को लेकर WHO की गाइडलाइन

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत शरीर में लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। लोग घरों में रहें और साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी मास्क पहनें। गर्भवती और बुजुर्ग कम से कम बाहर निकलें। घर का वेंटिलेशन ठीक रखें। संक्रमण से बचने के लिए बार-बार हाथ धोएं। च्चों के खान-पान, इम्यूनिटी का ध्यान रखें। डाइट में ऐसी चीजें खिलाएं, जो इम्यूनिटी बढ़ाए। बच्चों को भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से रोकें। खांसी आने पर नाक-मुंह ढककर रखना सिखाएं। बच्चे को बार-बार हाथ धोने को कहें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola