World First 3D Printed Hotel : दुनिया में कई ऐसे 5 स्टार और 7 स्टार होटल हैं, जिसे देख लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। इस होटल से लोगों का बाहर निकलने का मन नहीं करेगा। अब विश्व का पहला 3D प्रिंटेड होटल बना रहा है, जो आठवें अजूबे से कम नहीं होगा। अमेरिका के टेक्सास शहर में यह होटल बन रहा है। आइए जानते हैं कि 3D प्रिंटेड होटल की क्या है खासियत?
मार्फा शहर के बाहरी इलाके में 3D प्रिंटेड होटल का काम चल रहा है, जिसका नाम एल कोसमिको है। 40 एकड़ में फैले होटल में 43 यूनिट और 18 रेजिडेंशियल प्लॉट भी बन रहे हैं, जो 3D प्रिंटेड युक्त होंगे। एल कॉस्मिको होटल के मालिक लिज लैम्बर्ट ने बताया कि 3D प्रिंटिंग कंपनी आईसीओएन और आर्किटेक्चरल फर्म बर्जर्के इंगेल्स ग्रुप (बीआईजी) की ओर से इस होटल का निर्माण किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : चैन से मौत की नींद सुलाता है Suicide Capsule! अंदर सुनाई देता है 8 शब्दों का ये आखिरी मैसेज
होटल में 3 बेडरूम और एक सिंगल रूम
लैम्बर्ट ने बताया कि उनकी कल्पना से कहीं अधिक सुंदर यह होटल है। पहली दो यूनिट निर्माणाधीन है। सिंगल स्टोरी में 12 फुट (3.7 मीटर) ऊंची-ऊंची दीवारें होंगी, जिसमें रहने के लिए तीन बेडरूम और एक सिंगल रूम होटल यूनिट है। इस यूनिट में 46.5 फुट (14.2 मीटर) चौड़ा 3D प्रिंटर हो रहा है, जो 15.5 फीट (4.7 मीटर) लंबा है और इसका वजन 4.75 टन है।
यह भी पढ़ें : वेटिकन सिटी नहीं, ये होगा दुनिया का सबसे छोटा देश, मुस्लिमों के लिए यहीं से जारी होंगे फतवे
जानें कब तक बनकर तैयार हो जाएगा यह होटल
इस 3-डी प्रिंटर की इंक एक विशेष सीमेंट से बनी है, जिसे लैवक्रीट के नाम से जाना जाता है। ICON के सीईओ और संस्थापक जेसन बैलार्ड ने कहा कि मौसम की स्थिति के आधार पर कर्मचारी सामग्री को समायोजित और मिश्रित करते हैं। साल 2026 तक यह होटल बनकर तैयार हो जाएगा। होटल में लोगों को 200 से 450 डॉलर प्रति नाइट खर्च देने पड़ेंगे। सिर्फ एक रात के लिए करीब 38000 रुपये देने पड़ेंगे।
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
3 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
7 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
7 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
14 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
15 hrs agoLIVE: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
16 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
16 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines