Woman kept as ‘sex slave’: एक युवती के लिए डेटिंग साइट जीवनभर का अभिशाप बन गई। दरअसल, उसकी डेटिंग साइट से एक युवक से दोस्ती हुई। युवक ने उसे एक दिन मिलने के लिए बुलाया, फिर उसे किडनैप कर अपने घर ले गया। जहां युवती को उसने 4 साल ‘Sex Slave’ बनाकर रखा। इस दौरान युवती को अपनी मर्जी से सोने, खाने या नहाने कुछ भी करने की इजाजत नहीं थी।
टूटे कंधे का इलाज करवाने के बहाने घर से बाहर निकली युवती
इतना ही नहीं युवक ने उसकी बॉडी पर शारीरिक शोषण के लिए कई प्रयोग किए। यहां तक की उसके दांत तक निकाल डाले और उसके दोनों होंठ तक नोंच दिए। एक बार युवती जब अपने टूटे कंधे का इलाज करवाने घर के पास स्थित अस्पताल पहुंची तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ, अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: Prince Harry को अगले हफ्ते मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, दादी Queen Elizabeth ने 30 साल पहले संजोया था सपना
बच्चे को दिया जन्म, जबरदस्ती देना पड़ा गोद
ये पूरा मामला पोलैंड का है, जांच में सामने आया कि पीड़िता इस दौरान गर्भवती भी हुई और उसका एक बच्चा भी हुआ। लेकिन आरोप है कि उसके बच्चे बिना उसकी मर्जी के एक परिवार को गोद दे दिया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि पीड़िता बीते 27 अगस्त को किसी तरह अस्पताल से भागने में कामयाब रही। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
आरोपी ने खुद को बताया बेकसूर
पुलिस अब पीड़िता का इलाज करवा रही है। छानबीन में पता चला कि पीड़िता 2019 में डेटिंग ऐप के जरिए आरोपी से संपर्क में आई थी। आरोपी 35 वर्षीय Mateusz Jach फिलहाल सलाखों के पीछे है। उस पर किडनैपिंग, शारीरिक शोषण समेत संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। Jach ने खुद पर लगे सभी आरोपों को नाकार दिया है। ये मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है।
ये भी पढ़ें:81 जानवरों की हत्या, AK47 और 2000 राउंड गोलियां बरामद, पकड़े जाने पर आरोपी ने जज के सामने कही ये बड़ी बात
संबंधित खबरें
'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
6 mins agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
9 mins agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
2 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
4 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
4 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
6 hrs agoLIVE: MLC चुनाव के लिए पटना पहुंचे नितिन नवीन, NDA उम्मीदवारों से मीटिंग
6 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
7 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
7 hrs agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines