Malaysian Princess Angeline Francis Rejected Rs 2500 Crore for love: प्यार और रोमांस की कहानियां लोगों को रोमांचित करती हैं। यह अब से नहीं, बल्कि सदियों से हैं, लेकिन इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी भी को भी हैरान कर देगा। दरअसल, एक अमीर युवती ने अपने प्यार के लिए 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 2500 करोड़ रुपये ठुकरा दिए। इसके बाद अपने प्रेमी से शादी की।
2500 करोड़ रुपये गंवाकर पाया प्यार
यह युवती है मलेशियाई उत्तराधिकारिणी एंजेलिन फ्रांसिस, जिन्होंने 2500 करोड़ रुपये ठुकराकर अपने प्यार को तरजीह दी है। कुछ लोग इस कुर्बानी के बारे में जानकर हैरान हैं और उनका सवाल है कि क्या प्यार वाकई में अंधा होता है? तो कुछ लोग इसे जवानी को जोश बता रहे हैं। कुल मिलाकर यह सच है कि युवती एंजेलिन फ्रांसिस ने प्रेमी की खातिर 2500 करोड़ रुपये गंवा दिए।
पढ़ाई के दौरान हुआ प्यार
बिजनेस मैग्नेट खू के पेंग और पूर्व मिस मलेशिया पॉलीन चाई के खानदान में जन्मी एंजेलिन को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान प्यार हो गया। मलेशिया की बिजनेस टायकून की बेटी एंजलिन फ्रांसिस और जेदिया फ्रांसिस का प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इस तरह एजेंलिना ने जेदिया से शादी के लिए अपने पिता की दौलत को ठुकरा दिया, जो 2500 करोड़ रुपये है।
परिवार ने कहा था दो टूक, प्रेमी छोड़ो या दौलत
बताया जा रहा है कि एजेंलिन के पिता ने एंजलिन के नाम पर 300 मिलियन डॉलर यानी 2500 करोड़ रुपये की भारी भरकम संपत्ति छोड़ी थी। शर्त यह थी कि उन्हें परिवार की पसंद से शादी करनी पड़ेगी। एंजेलिन और जेदिया की मुलाकात ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। कुछ समय बाद यह दोस्ती फिर प्यार में बदल गई।
30 मेहमान हुए शादी में शामिल
उधर, जब परिवार को जब इसके बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने साफतौर पर कह दिया कि दौलत चुनो या फिर प्रेमी। यहां पर बता दें कि वर्ष 2008 में एंजेलिन की मुलाकात जेदिदिया से हुई थी। जेदिया कैरीबियाई हैं और डेटा साइंटिस्ट के तौर पर काम करते हैं। दोनों ने कैम्ब्रिज के पेमब्रोक कॉलेज के चर्च में शादी की थी। दोनों की शादी में बस 2700 डॉलर खर्च हुए और बस 30 गेस्ट्स शामिल हुए थे। हैरत की बात यह है कि दोनों की शादी में एंजलिन के माता-पिता नहीं पहुंचे।
यह अलग बात है कि यह पहला मामला नहीं है। वर्ष 2021 में जापान की राजकुमारी माको ने भी ऐसा कुछ किया था। उन्होंने केई कोमुरोआ से शादी की, जो उनके कॉलेज प्रेमी थे। दरअसल, माको ने बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले शख्स केई कोमुरोणा से शादी की है। वहीं, राजकुमारी माको जापानी सम्राट की भतीजी हैं। उधर, शादी के बाद राजकुमारी साधारण युवती हो गईं।
संबंधित खबरें
भारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
1 hr agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
1 hr agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
2 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
4 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
5 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
5 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
6 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
8 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
8 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines