Axiom-4 mission launch at Kennedy Space Center: NASA ने आखिरकार बुधवार दोपहर को 12.01 बजे अपना Axiom-4 मिशन को लॉन्च कर दिया है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला समेत 4 अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हो गए हैं। NASA ने कई बार टालने के बाद आज Axiom-4 मिशन को लॉन्च किया। लेकिन क्या आप स्पेस सेंटर के बारे में जानते हैं, जहां से Axiom-4 मिशन लॉन्च हुआ है? मालूम हो कि Axiom-4 मिशन लॉन्च फ्लोरिडा में स्थित NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर के Launch Complex 39A से हुआ है, जिसका इतिहास बहुत रोचक और तत्थपूर्ण है। चलिए आपको NASA के इस स्पेस सेंटर के बारे में कुछ जरूरी जानकारियां देते हैं।
यहां से क्यों लॉन्च हुआ Axiom-4?
NASA का कैनेडी स्पेस सेंटर संस्थान के 10 खास फील्ड सेंटर में से एक मल्टी-यूज स्पेसपोर्ट है। इस स्पेस सेंटर के 100 प्राइवेट सेक्टर के पार्टनर्स हैं और 250 पार्नर्शिप अग्रीमेंट हैं। कैनेडी स्पेस सेंटर की वेबसाइट के अनुसार, उनका उद्देश्य क्रिएटिव और इनोवेशन के जरिए धरती के इस स्पेसपोर्ट से स्पेस तक पहुंचने के मिशन को आसान बनाना है। फिलहाल, कैनेडी स्पेस सेंटर 90 से अधिक प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलकर काम कर रहा है। अब तक कैनेडी स्पेस सेंटर से 100 से अधिक स्पेस मिशन लॉन्च हो चुके हैं। इसलिए ही Axiom-4 मिशन को भी लॉन्च करने के लिए कैनेडी स्पेस सेंटर के कॉम्प्लेक्स 39A को चुना गया।
यह भी पढ़ें: Axiom-4 के शुभांशु शुक्ला की कामयाबी के पीछे किसका हाथ, जानें क्या बोलीं मां आशा शुक्ला
2022 में लॉन्च किया था 100वां मिशन
कैनेडी स्पेस सेंटर की स्थापना साल 1962 में NASA द्वारा अमेरिका के फ्लोरिडा में मेरिट द्वीप पर की गई थी। इसी साल अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने इसका दौरा भी किया था। यह स्पेस सेंटर 1,500 से अधिक पौधों और जानवरों की प्रजातियों का घर भी है। साल 2022 में इस स्पेस सेंटर ने नासा के लॉन्च सर्विसेज प्रोग्राम ने NOAA के जॉइन पोलर सैटेलाइट सिस्टम-2 के साथ अपना 100वां मिशन लॉन्च किया था। इस समय कैनेडी स्पेस सेंटर की डायरेक्टर जेनेट पेट्रो है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
3 mins agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 hr agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
5 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
7 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
7 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
8 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
9 hrs agoLIVE: भारत यात्रा पर जल्द आ सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बर्नहम
10 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines