बांग्लादेश में युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद से इंकलाब मंच के प्रदर्शनकारी जमकर बवाल मचा रहे हैं. हर तरफ उस्मान हादी के नाम की चर्चा है, प्रदर्शनकारी उनके नाम पर कहीं बिल्डिंग में तोड़फोड़ कर रहे हैं तो कहीं आगजनी कर रहे हैं. लेकिन सवाल ये है कि उस्मान हादी आखिर कौन हैं, जिनकी मौत के बाद लोगों में इस कदर गुस्सा है. आइए इस बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं.
कौन थे शरीफ उस्मान हादी?
पिछले साल जुलाई में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ जो विरोध प्रदर्शन हुआ था, उसमें उस्मान हादी का नाम काफी चर्चा में रहा था. 32 साल के उस्मान हादी कट्टरपंथी संगठन और शेख हसीना विरोधी इंकलाब मंच के प्रवक्ता के रूप में उभरे. इंकलाब मंच एक कट्टरपंथी संगठन कहा जाता है जिसने आवामी लीग को खत्म करने की कोशिश में अहम भूमिका निभाई. हालात ऐसे हो गए कि शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ गया. उस्मान हादी फरवरी 2026 में होने वाले आम चुनाव में ढाका-8 निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार थे.
कट्टर भारत विरोधी थे हादी
उस्मान हादी अपने विवादित बयानों के लिए अकसर सुर्खियों में रहते थे.उन्होंने खुद को बांग्लादेश में भारत के कट्टर विरोधी नेता कहते थे. उन्होंने आवामी लीग और नेशनलिस्ट पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि अब भारत को समर्थन देने वाले राजनीतिक हथकंडे नहीं चलेंगे. अभी कुछ वक्त पहले ही उन्होंने ग्रेटर बांग्लादेश का नक्शा जारी किया था, जिसमें भारत के कुछ हिस्से भी जोड़े हुए थे. अपनी इन्हीं हरकतों की वजह से उस्मान हादी चर्चा में रहते थे.
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
1 hr ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
2 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
3 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
4 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
4 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
8 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
11 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
14 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
14 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines