Who is Parvataneni Harish: भारत ने एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र (UN) में दुनिया को पाकिस्तान का असली चेहरा और आतंकवाद के साथ उसके रिश्ते को उजागर किया है। न्यूयॉर्क में UN की तरफ से चिल्ड्रेन एंड आर्म कॉन्फ्लिक्ट (CAAC) पर अनुअल डिबेट का आयोजन किया गया। इसमें UN न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पाकिस्तान के नापाक एजेंडे को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने एजेंडे से CAAC के एजेंडे का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान भारत को बदनाम कर दुनिया का ध्यान बच्चों के खिलाफ किए जा रहे अत्याचारों से हटाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन भारत को ये स्वीकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सीमा पार पाकिस्तान से आने वाले आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।
कौन हैं पार्वथानेनी हरीश?
UN के CAAC में पाकिस्तान को लताड़ने वाले पार्वथनेनी हरीश न्यूयॉर्क में भारत के राजदूत हैं। वह 1990 बैच के IFS अधिकारी हैं। वह 1 सितंबर 2024 से UN के न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हैं। इससे पहले वह 2021 से 2024 तक जर्मनी में अपनी सेवा दे चुके हैं। इससे पहले वह 2016 से 2019 तक वियतनाम में राजदूत थे।
भारत को बदनाम कर रहा है पाकिस्तान
पार्वथानेनी हरीश ने महासचिव की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद पर UN के रिस्पॉन्स पर शक कर रहा है। साथ ही अपने नापाक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए भारत को बदनाम कर रहा है। इससे पाकिस्तान अपने देश में बच्चों के खिलाफ की जा रही क्रूरता से सबका ध्यान हटाना चाह रहा है। इस दौरान हरीश ने आतंकवाद के साथ पाकिस्तान के रिश्ते को उजागर करते हुए जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया।
आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा भारत
उन्होंने कहा कि दुनिया जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान के इशारे पर हुए आतंकवादी हमले को भूली नहीं है। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे। इसके अलावा, पाकिस्तानी सेना ने मई 2025 में भारत के सीमावर्ती गांवों पर गोलाबारी की। इसमें भारत के कई नागरिक मारे गए और घायल हुए। उन्होंने कहा कि भारत सीमा पार पाकिस्तान से आने वाले आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें: क्या है EarthLoop Orbital Cruise मिशन? जिसके लिए चुनी गई भारत की जहांवी डांगेती
बच्चों के खिलाफ अपराध
उन्होंने कहा कि CAAC पर महासचिव की ये रिपोर्ट पाकिस्तान में आर्म कॉन्फ्लिक्ट में बच्चों के खिलाफ अपराध के बारे में जरूरी डिटेल मौजूद है। उन्होंने बताया कि महासचिव की रिपोर्ट में उल्लेख है कि पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अफगान बच्चों की हत्या की जाती है। एक सीरीज में तो साफ बताया गया है कि पाकिस्तान की आर्मी की तरफ से सीमा पार गोलाबारी और हवाई हमले किए जाते हैं।
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 hr ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
7 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
14 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
14 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
17 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines