उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने अपनी लगभग 13 साल की बेटी किम जू ए को अपना उत्तराधिकारी चुना है. दक्षिण कोरिया की National Intelligence Service (NIS) ने आज ये खुलासा किया है. NIS के अनुसार, किम जू ए हाल के महीनों में पिता के साथ प्रमुख आयोजनों में लगातार नजर आई हैं.
सितंबर माह में पिता के साथ उनकी बीजिंग यात्रा उनकी पहली ज्ञात विदेश यात्रा भी हुई थी. NIS ने कई उदाहरणों का जिक्र किया जिसमें उनकी आधिकारिक कार्यक्रमों जैसे मिसाइल परीक्षण और सैन्य परेड में भी उनकी मौजूदगी लगातार बढ़ी है.
यह चयन नॉर्थ कोरिया के इतिहास में अनोखा है क्योंकि वहां हमेशा पुरुष उत्तराधिकारी चुने जाते रहे हैं. वहीं, लोगों की नजरें अब इस महीने के अंत में होने वाले नॉर्थ कोरिया के पार्टी कांग्रेस पर होंगी क्योंकि ये देखना अहम होगा कि हर पांच साल में आयोजित होने वाले सबसे बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में Kim Ju Ae हिस्सा लेती हैं या नहीं.
कौन हैं किम जू-ए?
ऐसा माना जाता है कि किम जू-ए का जन्म 2010 के दशक की शुरुआत में हुआ था. उत्तर कोरिया ने आधिकारिक तौर पर उनकी उम्र की पुष्टि नहीं की है. ऐसा इसलिए क्योंकि शासक परिवार के बारे में जानकारी शायद ही कभी अपने नागरिकों को भी बताई जाती है. किम ना सिर्फ देश में दिखी हैं, बल्कि बीते साल सितंबर में वह अपने पिता के साथ चीन भी गई थीं.
दक्षिण कोरिया की नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस का दावा है कि किम जू-ए किसी औपचारिक शिक्षण संस्थान में नहीं गईं. उन्हें प्योंगयांग में अपने घर पर शिक्षा मिली है. उनको घुड़सवारी, स्कीइंग और तैराकी की ट्रेनिंग दी गई है.
दिख रही किम की सार्वजनिक उपस्थिति
बता दें कि किम जू ए को साल 2022 में पहली बार सार्वजनिक रूप से देखा गया था, जब वह अपने पिता के साथ एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च में गई थीं. इसके बाद से वह कई आधिकारिक कार्यक्रमों में पिता के साथ दिखाई दी हैं. वहीं, उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया उन्हें ह्यांगडो कहता है. यह सार्वजनिक रुप से नेताओं के उत्तराधिकारियों के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है.
बुआ की जगह भतीजी को मिली कमान
किम जू ए को लगातार अपने पिता के साथ कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखा गया है. वहीं, बीते दिनों ऐसा माना जा रहा था कि देश की बागडोर जू ए की बुआ और किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग को दी जा सकती है लेकिन अब साफ तौर पर किम जोंग उन की बेटी किम जू ए को देश की बागडोर सौंप दी गई है.
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
3 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
4 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
7 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
7 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
11 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
11 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
11 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
12 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
12 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines