Who is Giorgia Meloni offensive-photos viral: इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने अपनी किताब में लिखा था कि जितना काम उन्होंने संसद में नहीं सीखा, जितना बार के पीछे रहकर सीखा था। Giorgia Meloni की जिंदगी युवाओं के लिए प्रेरणा है। महज 31 की उम्र में मंत्री और सबसे कम उम्र की महिला प्रधानमंत्री बनकर जॉर्जिया मेलोनी ने इतिहास रचा। पार्टी बनाने से लेकर साल 2022 में इटली के प्रधानमंत्री बनने का सफर जॉर्जिया मेलोनी ने खुद तय किया। जॉर्जिया मेलोनी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘फिका’ पर कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हुई हैं। आरोप है कि तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
Giorgia Meloni के परिवार में कौन-कौन?
15 जनवरी 1977 को इटली के रोम में जॉर्जिया मेलोनी का जन्म हुआ। मेलोनी के पिता Francesco Meloni सरडिनिया के रेडियो डायरेक्टर नीनू मेलोनी के बेटे थे और टैक्स एडवाइजर का काम करते थे। उनकी मां अन्ना पेरोटोर सिसिली से हैं जो बाद में उपन्यासकार बनीं। 1978 में जब वह एक साल की थीं, उनके पिता ने उसके परिवार को छोड़ दिया और कैनरी द्वीप में जाकर पुनर्विवाह किया। दूसरी शादी के उन्हें चार बच्चे हुए। मेलोनी का पालन-पोषण रोम के गारबेटेला के लेबर वर्ग में हुआ। बचपन में परिवार टूटने के दर्द ने भी मेलोनी पर असर डाला।
छोटी उम्र पर ही कंधे पर फैमिली की जिम्मेदारी
अपनी किताब में मेलोनी लिखती हैं कि छोटी उम्र में ही उनपर फैमिली की म्मेदारी आ गई थी। पिता के जाने के बाद मेलोनी अपनी मां और बहन के साथ घर में हाथ बंटाती थी। नाइट क्लब में मेलोनी ने बार टेंडर का काम भी किया। जॉर्जिया मेलोनी का बार टेंडर से लेकर इटली के प्रधानमंत्री बनने का सफर बेहद संघषशील रहा।
15 की उम्र में राजनीति में एंट्री
महज 15 साल की उम्र में जॉर्जिया मेलोनी ने राजनीति में एंट्री की। इटालियन सोशल मूवमेंट के यूथ विंग से शुरुआत की। बाद में 2006 में 29 की उम्र में सांसद बनीं। बर्लुस्कोनी की चौथी सरकार में सबसे कम उम्र की युवा मामलों की मंत्री बनीं। 2011 में मेलोनी ने जिंदगी पर जुआ खेला और बर्लुस्कोनी की सरकार गिरी तो अपनी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली बनाकर सत्ता के मैदान में कूद पड़ी। 2013 में महज 2 फीसदी वोट मिले। मेलोनी ने हार नहीं मानी, आखिरकार 2022 में मेलोनी की पार्टी ने 119 सीटें जीतीं और मेलोनी पहली प्रधानमंत्री बनीं।
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
7 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
10 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
14 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
15 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
17 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
18 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
21 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
21 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
22 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines