Who is Argentina new President Javier Milei: अर्जेंटीना में राष्ट्रपति पद के लिए रविवार को हुए चुनाव में दक्षिणपंथी नेता जेवियर मिलई को 55.8 प्रतिशत वोट मिले। इसके साथ ही वे अर्जेंटीना के अगले राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। उनके प्रतिद्वंदी सर्जियो मासा को 44.2 वोट प्राप्त हुए हैं। जेवियर अर्जेंटीना की पार्टी ला लिबर्टाड अवान्जा के नेता हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान मतदाताओं से वादा किया था कि आर्थिक संकट से जूझ रहे अर्जेंटीना में वह बड़े पैमाने पर बदलाव करेंगे। इसके साथ ही मिलई ने राजनीतिक सुधार करने का भी वादा किया था।
डोनाल्ड ट्रंप के कट्टर समर्थक
सर्जियो मासा पेरोनिस्ट मूवमेंट की ओर से चुनाव मैदान में थे। उनकी पार्टी बीते 16 सालों से देश में शासन कर रही थी। चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद मासा ने अपने बयान में कहा कि अर्जेंटीना के लोगों ने दूसरा रास्ता चुना है। मासा ने कहा कि वे सक्रिय राजनीति से जल्द ही रिटायर हो जाएंगे। बता दें कि जेवियर एक दक्षिण पंथी नेता हैं और वे अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। वहीं जीत के बाद मिलई ने कहा कि आज से अर्जेंटीना का पुननिर्माण शुरू होने जा रहा है। आज का दिन अर्जेंटीना के लिए ऐतिहासिक है।
दिसंबर में लेंगे शपथ
बता दें कि नए प्रेसिडेंट जेवियर मिलई का जन्म 1970 को ब्यूनर आयर्स में हुआ था। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ बेलग्रानो से अर्थशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई की इसके बाद अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की। राजनीति में आने से पहले वे कई विश्वविद्यालयों में पढ़ा चुके हैं मिलई ने राजनीति पर कई किताबें भी लिखी हैं। मिलई ने चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय बैंक को खत्म करने और आर्थिक ढांचे में परिवर्तन का वादा किया था। इसके अलावा मिलई ने देश में गरीब मिटाने और देश की साख वापस लौटाने का भी वादा किया था। मिलई 10 दिसंबर 2023 को अर्जेंटीना के नए प्रेसिडेंट की शपथ लेंगे।
अबाॅर्शन को मानते हैं गलत
मिलई अबाॅर्शन के पुरजोर विरोधी रहे हैं। यहां तक कि वे बलात्कार के मामलों में भी अबाॅर्शन को गलत मानते हैं। उन्होंने अपने चुनावी अभियान में गर्भपात को वैध बनाने वाले 2020 के कानून पर जनमत संग्रह कराने की बात कही थी। इसके अलावा मिलई सेक्स एजुकेशन के कटु आलोचक रहे हैं। उन्होंने इसे ब्रेनवाॅशिंग का जरिया बताया हैं उन्होंने कहा कि सेक्स एजुकेशन से मानव अंगों की तस्करी को बढ़ावा मिलता है।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
7 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
8 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
10 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
11 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
12 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
20 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
21 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines