ईरान और अमेरिका के बीच जारी विवाद अब दुनिया में एक नए युद्ध का संकेत दे रहा है. अमेरिका ने कई मौकों पर ईरान को सैन्य कार्रवाई की धमकी दी, जबकि सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने भी ट्रंप सरकार को करारा जवाब देने की चेतावनी दी. ईरान पर अमेरिका के संभावित सैन्य हमले के खतरे को भांपते हुए अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दोनों देशों को बड़ा और स्पष्ट संदेश दिया. यूएई ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह अपने हवाई क्षेत्र, जमीन या समुद्री जल क्षेत्र को किसी भी सैन्य अभियान के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगा.
क्या ईरान पर हमला करेगा अमेरिका?
UAE के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि देश अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है तथा किसी भी पड़ोसी देश के खिलाफ शत्रुतापूर्ण सैन्य कार्रवाई में अपनी भूमि, हवाई क्षेत्र या जल क्षेत्र की अनुमति नहीं देगा. यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंचा हुआ है और वाशिंगटन से तेहरान पर किसी भी समय संभावित हमले की आशंका जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के खिलाफ एकजुट ‘मुस्लिम वर्ल्ड’… तो चीन कैसे रहता पीछे, 57 देशों के साथ खड़ा हुआ ‘ड्रैगन’
पड़ोसी देशों से अच्छे रिश्ते चाहता है यूएई
गौरतलब है कि UAE और अमेरिका के बीच अच्छे संबंध हैं, जिसका उदाहरण ये है कि मुस्लिम देश की जमीन पर कई अमेरिकी सैन्य अड्डे मौजूद हैं. हालांकि कि ईरान और अमेरिका विवाद पर यूएई ने कड़ा रुख अपनाया है. मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि क्षेत्रीय विवादों का समाधान केवल संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में होना चाहिए. ईरान के प्रति सकारात्मक रुख दिखाते हुए यूएई ने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की अपनी नीति को दोहराया. अब देखना ये है कि अगर अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला किया जाता है तो क्या डोनाल्ड ट्रंप UAE सरकार से सैन्य कार्रवाई के लिए मदद मांगते हैं या नहीं.
संबंधित खबरें
US के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
1 hr agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
3 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
6 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
6 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
7 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
8 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
9 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
11 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
12 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines