We Stand With Israel Says PM Modi: इजराइल और हमास के बीच लगातार हमलों का दौर जारी है। ताजा जानकारी के अनुसार, हमास के हमले में इजराइल के 22 लोगों की मौत हो गई है और 300 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, इजराइल भी हमास पर जवाबी हमले कर रहा है। इसी बीच दुनिया के कई देशों ने इजराइल के प्रति अपना समर्थन जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में हम इजराइल के साथ खड़े हैं। पीएम मोदी की पोस्ट पर भारत में इजराइल के राजदूत ने धन्यवाद किया है।
पीएम मोदी ने कहा- ‘हम तुम्हारे साथ खड़े हैं’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इजराइल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।
फ्रांस ने इजराइल पर हुए हमले की निंदा की
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि मैं इजराइल के खिलाफ मौजूदा आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करता हूं। मैं पीड़ितों, उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त करता हूं।
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अभी इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात हुई हमास द्वारा इजराइल पर अभूतपूर्व हमले के लेकर मैंने उनसे कहा कि नीदरलैंड स्पष्ट रूप से इस आतंकवादी हिंसा की निंदा करता है और इजरायल की अपनी रक्षा के अधिकार का पूरा समर्थन करता है।
इजराइल को अपनी रक्षा करने का पूर्ण अधिकार
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि मैं आज सुबह इजराइली नागरिकों के खिलाफ हमास आतंकवादियों के हमलों से स्तब्ध हूं। इजराइल को अपनी रक्षा करने का पूर्ण अधिकार है। हम इजराइली अधिकारियों के संपर्क में हैं, और इजराइल में ब्रिटिश नागरिकों को यात्रा सलाह का पालन करना चाहिए।
संबंधित खबरें
होर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
1 hr agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
3 hrs agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
6 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
8 hrs agoLIVE: नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की गिरी शटरिंग, 14 गाड़ियां डैमेज
9 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
18 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
20 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 day agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
1 day agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines