ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शनिवार को देश में हफ्तों से जारी विरोध प्रदर्शनों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वॉशिंगटन ईरान को ‘निगल’ जाना चाहता है. एक धार्मिक उत्सव के अवसर पर समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने अमेरिका की ओर से चली साजिश का आरोप लगाया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि दंगाइयों की ‘कमर तोड़’ दी जाए.
खामेनेई ने दी चेतावनी
खामेनेई ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, ‘हम देश को युद्ध की राह पर नहीं ले जाना चाहते, लेकिन घरेलू अपराधियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. अंतरराष्ट्रीय अपराधियों को भी सजा मिलेगी. ईरानी राष्ट्र को दंगाइयों की हड्डियां चूर-चूर कर देनी चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे पहले विद्रोहों का दमन किया गया था.’
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंसा, 24 घंटे में दो हिंदुओं की हुई हत्या, पीट-पीटकर मार डाला
डोनाल्ड ट्रंप ने मारा ‘यू-टर्न’?
गौरतलब है कि ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन 28 दिसंबर को आर्थिक संकट के खिलाफ छोटे स्तर पर शुरू हुआ, जो जल्द ही बड़े आंदोलन में तब्दील हो गया. नारों में इस्लामिक रिपब्लिक के मौलवी शासन को उखाड़ फेंकने की मांग प्रमुख हो गई. ट्रंप ने कई बार हस्तक्षेप की धमकी दी, जिसमें प्रदर्शनकारियों को फांसी देने पर ‘कड़ी कार्रवाई’ का वादा शामिल था. हालांकि शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने तेहरान नेतृत्व को धन्यवाद दिया. ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि सामूहिक फांसी रुक गई है. हालांकि ईरान ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई योजना कभी थी ही नहीं.
मानवाधिकार संगठन एचआरएएनए के आंकड़ों के मुताबिक, सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 3,090 लोग मारे गए, जिनमें 2,885 प्रदर्शनकारी शामिल हैं. वहीं 22,000 से अधिक गिरफ्तारियां हुईं. इंटरनेट ब्लैकआउट के कारण सटीक जानकारी जुटाना बेहद मुश्किल रहा, जो शनिवार को आंशिक रूप से बहाल हुआ.
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
53 mins agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
3 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
4 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
5 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
15 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
21 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines