हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Cuba में समलैंगिक विवाह और सरोगेट मदर पर वोटिंग, 69 परसेंट लोगों ने डाला वोट

विज्ञापन
Voting on gay marriage in Cuba

हवाना: क्यूबा में रविवार को एक ऐतिहासिक जनमत संग्रह किया गया। इसमें क्या समलैंगिक विवाह और गोद लेने को वैध बनाया जाए, सरोगेट गर्भधारण की अनुमति देना और गैर-जैविक माता-पिता को बेहतर अधिकार देने को लेकर लोगों ने मतदान किया। चुनावी अधिकारियों के अनुसार जनमत संग्रह में लगभग 6 मिलियन क्यूबन (करीब 69% योग्य मतदाताओं) ने मतदान किया। डीडब्ल्यू न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 16 वर्ष से अधिक उम्र के 8 मिलियन से अधिक क्यूबन प्रस्ताव के लिए ‘हां’ या ‘नहीं’ वोट करने के पात्र थे।

अभी पढ़ें – अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके तीन बच्चों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दायर

 

जानकारी के अनुसार साम्यवादी सरकार द्वारा समर्थित प्रस्ताव पर बहस करने के लिए इस साल की शुरुआत में 79 हजार से अधिक बैठकें आयोजित की गईं। चर्च के नेताओं ने इस विचार का विरोध किया था। चुनाव प्रचार के अंतिम सप्ताह में सरकार ने टीवी, रेडियो और सोशल मीडिया को समानता समर्थक संदेशों के साथ लोकतंत्र के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया था। 2019 में सरकार ने देश के नए संविधान में समलैंगिक विवाह को शामिल करने की मांग की। लेकिन चर्च की आलोचना के बाद पीछे हट गई।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – US Federal Reserve: महंगाई पर काबू के लिए अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में फिर की भारी बढ़ोतरी

राजनीतिक वैज्ञानिक राफेल हर्नांडेज ने कहा कि समान-लिंग विवाह पर जनमत संग्रह 1959 की क्रांति के बाद से क्यूबा में सबसे महत्वपूर्ण मानवाधिकार कानून है। हालांकि मौजूदा आर्थिक अशांति क्यूबा के ऐतिहासिक वोट पर भारी पड़ सकती है। बता दें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में गिरावट चल रही है।अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण क्यूबा 30 वर्षों में अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

(chris180.org)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola