अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन, इजराइल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध को रोकने की तमाम कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कामयाबी मिलती नहीं दिख रही है. वह लगातार हमास को चेतावनी दे रहे हैं कि अगर शांति वार्ता में देरी की तो इसके परिणाम गलत होंगे. वहीं, रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने यूक्रेन को हथियार की मदद दी तो वह अमेरिका के साथ अपने रिश्ते खत्म कर लेगा.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को कहा कि यदि अमेरिका ने रूस में दूर तक हमला करने के लिए यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइलें दीं तो इससे अमेरिका और रूस के संबंध खराब हो जाएंगे. रूसी सरकारी टेलीविजन के रिपोर्टर द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में पुतिन कह रहे हैं कि इससे हमारे संबंध नष्ट हो जाएंगे या कम से कम संबंधों को लेकर सकारात्मक भाव खत्म हो जाएगा.
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच अलास्का में शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी. तब पुतिन ने ट्रंप से शांति स्थापित करने के लिए हामी भरी थी, लेकिन इसके दो महीने से भी कम समय में स्थितियां और भी दूर होती दिख रही हैं. रूस की सेना यूक्रेन में आगे बढ़ रही है, रूसी ड्रोन कथित तौर पर नाटो के हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहे हैं.
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे पुतिन से शांति स्थापित न कर पाने के कारण निराश हैं और यूक्रेन को वश में न कर पाने के लिए रूस को “कागजी शेर” कह दिया. पिछले हफ्ते पुतिन ने ट्रंप पर पलटवार करते हुए कहा था कि क्या रूस की बढ़त को रोकने में नाकाम रहने के लिए नाटो “कागजी शेर” नहीं है.
यह भी पढ़ें: अमेरिकी फौज के लिए नया फरमान, दाढ़ी रखना हुआ बैन, रक्षा मंत्री ने बताई वजह
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने पिछले महीने कहा था कि अमेरिका, यूक्रेन के उस अनुरोध पर विचार कर रहा है जिसमें लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइलें प्राप्त करने की बात कही गई है. ये मिसाइलें मॉस्को सहित रूस के अंदर तक हमला कर सकेंगी. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इस पर अंतिम निर्णय लिया गया है या नहीं.
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
5 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
8 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
9 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
14 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
18 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
19 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
19 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
19 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
20 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines