Afghanistan Earthquake Video Viral: अफगानिस्तान में 7 अक्टूबर को आया भूकंप इतना शक्तिशाली था कि लोहे के भारी भरकम कंटेनरों वाले ट्रक भी गत्ते के बक्सों की तरह हिल गए। पश्चिमी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप ने काफी तबाही मचाई। एक घंटे में करीब 5 बार भूकंप के झटके लगे, जिसने 2 हजार लोगों की जान ले ली और करीब 9 हजार लोग घायल हुए। वहीं भूकंप से हिलते ट्रकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पूरी दुनिया ने इस भूकंप की भयावहता देखी, जिसे देखकर लोग दहशत में आ गए।
<
>
हेरात पहले ही सूखे से परेशान, अब भूकंप ने तबाह किया
US जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, अफगानिस्तान में आए भूकंप का केंद्र हेरात शहर से 35 किलोमीटर (20 मील उत्तर पश्चिम में) था। क्योंकि देश का बड़ा हिस्सा मिट्टी से बने घरों का है, इसलिए तबाही का मंजर देखने को मिला। एक झटके में ही मिट्टी से बने घर ढेर हो गए। पिछले साल भी जून में अफगानिस्तान में भूकंप में 1000 से ज़्यादा लोग मारे गए थे। हजारों लोग बेघर हो गए थे। भूकंप से प्रभावित अफगानिस्तान का हेरात प्रांत वर्षों से सूखे का सामना कर रहा है। अब भूकंप ने इस इलाको को तबाह किया।
तालिबान की अपने संगठनों से मदद करने की अपील
संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी बयान के अनुसार, हेरात प्रांत के ज़ेंडा जान जिले के 4 गांवों को भूकंप के झटकों से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा। हेरात प्रांत की सीमा ईरान से लगती है। भूकंप निकटवर्ती अफगान प्रांतों फराह और बदगीस में भी महसूस किया गया। तालिबान के मंत्री अब्दुल गनी बरादर ने हेरात और बदगीस में भूकंप से मारे जाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। तालिबान ने जोरदार भूकंप के बाद देश के संगठनों से अफगानिस्तान को राहत प्रदान करने की अपील की है।
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
25 mins agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
2 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
2 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
6 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
7 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
7 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
17 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines