G 20 Summit: G 20 Summit में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग में नोंकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, दोनों नेताओं के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के अंश कनाड़ा मीडिया में लीक हो गए। इस बात पर शी जिनपिंग ने जस्टिन ट्रूडो से नाराजगी दिखाई। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
अभी पढ़ें – ईरान: सुरक्षा बलों ने विरोध प्रदर्शनों के बीच तेहरान मेट्रो स्टेशन पर की फायरिंग, लाठी-डंडों से पीटा
वायरल वीडियो में चीनी राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो को कह रहे हैं कि ये ठीक नहीं था। इस प्रकार से बातचीत नहीं की जा सकती है। शी की नाराजगी पर जस्टिन ट्रूडो तूरंत जवाब देते हैं कनाडा में हम हमेशा से ही खुलकर बात करने में विश्वास रखते हैं, आगे भी वो जारी रहने वाला है। आगे भी साथ काम करेंगे, लेकिन कई मुद्दे होंगे, जिन पर हम शायद सहमत ना हों।
अंतरराष्ट्रीय मंच जी 20 पर दो दिग्गज नेताओं के बीच इस तरह की तकरार दोनों देशों के संबधों पर बड़ा असर डाल सकती है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात में चीनी हस्तक्षेप, रूस-यूक्रेन युद्ध, आदि कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। यह चर्चा कनाडा मीडिया में लीक हो गई। वायरल वीडियो के अंत में दोनों नेता आपस में हाथ मिलाकर आगे चले जाते हैं। इस वीडियो की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। अपने-अपने नेताओं के समर्थन व विरोध में लोग कमेंट कर रहें हैं।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
2 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
14 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
17 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
17 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines