अमेरिका ने जो वेनेजुएला के साथ किया, उसका तमाशा पूरी दुनिया ने देखा. 3 जनवरी को पहले वेनेजुएला पर ताबड़तोड़ हमले किए. उसके बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को उनके बेडरूम से घसीटते हुए गिरफ्तार किया और फिर अमेरिका ले आए. इतने से भी जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मन नहीं भरा तो उन्होंने वेनेजुएला के तेल भंडार पर अपना दावा पेश कर दिया. ट्रंप ने वेनेजुएला के काले सोने को निकालने के लिए अरबों डॉलर के निवेश की योजना बना ली है.
ये भी पढ़ें: मादुरो के बाद क्या अब पुतिन की बारी? जेलेंस्की के सवाल पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिया दो टूक जवाब
वेनेजुएला के पास है तेल का भंडार
कहा जाता है कि वेनेजुएला की जमीन अपने अंदर करीब 300 अरब बैरल से ज्यादा तेल भंडार समेटे हुए है. अगर अमेरिका ये सारा तेल निचोड़ लेता है तो इसका सीधा असर जलवायु परिवर्तन पर पड़ सकता है. वेनेजुएला में ज्यादातर तेल ओरिनोको बेल्ट में मिलता है, इसे भारी खट्टा कच्चा कहा जाता है. वेनेजुएला में मिलने वाला तेल गुड़ की तरह गाढ़ा और चिपचिपा होता है. इसमें हल्के तेल के मुकाबले कार्बन की मात्रा ज्यादा होती है.
ये भी पढ़ें: ‘नेतनयाहू को किडनैप कर मुकदमा चलाए अमेरिका…’ पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का विवादित बयान
तेल रिफाइनिंग है मुश्किल
वेनेजुएला की जमीन के नीचे जो तेल है, उसकी रिफाइनिंग में काफी ज्यादा एनर्जी का इस्तेमाल होता है और ये काफी महंगी पड़ती है. जानकारी के मुताबिक ये तेल कुएं से तरल अवस्था में नहीं निकलता बल्कि भाप पंप के जरिए इसे पिघलाया जाता है और फिर इसे कुएं से निकाला जाता है. कुएं से निकालने के बाद तेल को गैसोलीन और डीजल जैसी प्रोडक्ट्स में बदलने के लिए काफी मशक्कत लगती है.
रिफाइनिंग से फैलता है प्रदूषण
वेनेजुएला में रिफाइनिंग के लिए जो संसाधन मौजूद हैं, उनसे काफी ज्यादा प्रदूषण फैलता है. वेनेजुएला में पुराने तरीके से तेल को साफ किया जाता है, जिससे मीथेन रिसाव और आग लगने का खतरा पैदा हो जाता है. वेनेजुएला में निकाले जा रहे तेल की वजह से प्रदूषण दोगुना हो गया है. अगर अमेरिका वेनेजुएला के तेल को रिफाइन करता है, तो इसका असर जलवायु परिवर्तन पर पड़ेगा. अमेरिका ये दावा कर रहा है कि उसके पास रिफाइनिंग के बेहतर इंतजाम है, लेकिन अगर वो वेनेजुएला का सारा तेल निकालता है तो ये उसके लिए काफी टेढ़ी खीर साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने रूस और चीन को दी धमकी, ग्रीनलैंड पर अब क्या है ट्रंप का प्लान? खुद किया खुलासा
संबंधित खबरें
कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
3 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
6 hrs agoLIVE: भोपाल में परिवार के 4 सदस्यों का गला रेतकर आरोपी ने किया सुसाइड
9 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
9 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
10 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
22 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines