हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Explosion in Italy: इटली के मिलान शहर में जोरदार धमाका, कई गाड़ियों में लगी आग, एक शख्स घायल

विज्ञापन
Massive explosion in Italy's Milan.

Explosion in Italy: उत्तरी इटली के मिलान से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिलान शहर के बीच-ओ-बीच तेज धमाके के बाद कई गाड़ियों में आग लग गई। इस धमाके में एक शख्स घायल हुआ है। सूचना पाकर पहुंची फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। किसी आतंकी घटना के होने से इंकार किया गया है।

दमकल विभाग का कहना कि ऑक्सीजन गैस कनस्तरों को ले जाने वाली एक वैन में विस्फोट हुआ था। इसके बाद आसपास की गाड़ियों में आग लगी। आग लगने के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठता देख लोग घबरा गए। इमारतों की खिड़कियों से भी धुआं निकलता दिखाई दिया। हादसे के बाद आसपास की आवासीय इमारतों और स्कूल को खाली करा लिया गया था। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

ये भी पढ़ेंः Imran Khan Arrest Case: पाकिस्तान SC ने इमरान खान की गिरफ्तारी को ठहराया अवैध, NAB पूर्व पीएम को लेकर पहुंची अदालत

ये भी पढ़ेंः Pakistan News: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के डिप्टी चीफ भी गिरफ्तार, पूर्व विदेश मंत्री को इस्लामाबाद में दबोचा

उधर, भारत में पंजाब के लुधियाना में एक होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अग्निशमन अधिकारी राजिंदर कुमार ने बताया कि आग सुबह करीब 10 बजकर 12 मिनट पर लगी। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर तुरंत पहुंची। 30-45 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। आग नियंत्रण में है, कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें