World News: अमेरिका में एक महिला ने 27 करोड़ की लग्जरी क्रूज पर बैठकर दुनिया का चक्कर लगाने के लिए अपनी जिंदगी की सारी पूंजी लगा दी, लेकिन एक व्हाट्स ऐप मैसेज ने सबकुछ खत्म कर दिया। फ्लोरिडा की रहने वाली जेनी फेनिक्स ने दुनिया की सैर करने का अपना सपना पूरा करने के लिए विला वी ओडिसी के साथ तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत जेनी लग्जरी क्रूज के जरिए दुनिया का चक्कर लगाने वाली थी, लेकिन व्हाट्स चैट लीक होने के बाद जेनी को क्रूज से प्रतिबंधित कर दिया गया। 68 वर्षीय तलाकशुदा दो बच्चों की मां ने अपनी सारी संपत्ति और बिजनेस को बेच दिया था। यात्रा की तैयारी के लिए वह एक सूटकेस में रहने लगी थी।
हालांकि यात्रा के दौरान क्रूज के शेड्यूल में बदलाव किया गया। फेनिक्स ने साथी यात्रियों के साथ साझे व्हाट्स ऐप ग्रुप में लिखा, मैं बहुत निराश हूं कि हम मियामी में नहीं रूकेंगे। जहां से मुझे आगे की यात्रा के लिए अपना बाकी सामान लेना था। मुझे यह भी चिंता है कि बेलफ़ास्ट से निकलने के बाद भी मेरे केबिन में कुछ काम चल रहा होगा, ताकि मेरे केबिन में क्रू के सदस्य रह सकें, इसलिए मुझे एक अस्थायी केबिन में रहना होगा।
क्रूज शिप ऑपरेटर विला वी रेसिडेंस को जेनी का मैसेज मिलने के बाद उसका कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया गया। क्रूज ऑपरेटर ने कहा कि जेनी का व्यवहार कम्युनिटी का उत्साह प्रभावित करने वाला है। न्यूयॉर्क पोस्ट के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए जेनी ने कहा कि इस घटना ने भावनात्मक और शारीरिक तौर पर मुझ पर काफी असर किया है। मेरे लिए इस पर बात करना काफी मुश्किल है। मेरा भी वह सपना था, जो क्रूज पर मौजूद बाकी लोगों का था, लेकिन उन्होंने बिना सोचे समझे मुझसे यह सपना छीन लिया।
जेनी ने कहा कि आगे की जिंदगी के लिए मुझे अपनी बेटी के साथ रहना होगा, जब तक कि मैं अपनी जिंदगी के लिए नई योजना नहीं बना लेती। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक विला वी रेसिडेंस का क्रूज से दुनिया घूमने का यह कार्यक्रम 3 लाख डॉलर (2.51 करोड़) के साथ शुरू होता है और इसमें यात्री को कम से कम आधा पैसा पहले जमा करना होता है।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines