हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

US Strike Somalia: सोमालिया में अमेरिकी सेना का हमला, अल-शबाब के 30 लड़ाके मार गिराए

विज्ञापन

US strike Somalia: यूएस अफ्रीका कमांड ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को अमेरिकी सेना के हमले में मध्य सोमाली शहर गलकाड के पास लगभग 30 इस्लामिक अल शबाब लड़ाके मारे गए। यहां सोमालिया की सेना इन लड़ाकों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में जुटी थी।

बता दें कि गलकाड सोमालिया की राजधानी मोगादिशू से 260 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। यूएस अफ्रीका कमांड ने आकलन किया कि दूरस्थ स्थान के कारण अमेरिकी हमले में किसी भी नागरिक की मौत या फिर घायल होने की कोई खबर नहीं है।

और पढ़िए –आटे और आर्थिक किल्लत के बीच पाकिस्तान में नई मुसीबत; घंटों अंधेरे में रहे इस्लामाबाद, लाहौर, कराची समेत कई शहर

सोमालिया के समर्थन के लिए अमेरिकी सेना ने किया हमला

अमेरिकी बलों ने सोमालिया की राष्ट्रीय सेना के समर्थन में ये हमला किया है। एक रक्षा अधिकारी के अनुसार, हवाई हमले के समय जमीन पर कोई अमेरिकी सेना मौजूद नहीं थी। कहा जा रहा है कि सोमालिया की सेना 100 से अधिक अल-शबाब लड़ाकों से जूझ रहे थे। अल शबाब के लड़ाके सोमालिया के सेना पर भारी पड़ रहे थे। बता दें कि सोमालिया का अल शबाब संगठन आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ा हुआ है।

बता दें कि मई 2022 में राष्ट्रपति जो बाइडन ने आतंकवादी समूह का मुकाबला करने के प्रयास में सेना की तैनाती के लिए पेंटागन के अनुरोध को मंजूरी दी थी। इसके बाद से अमेरिका ने सोमाली सरकार को लगातार समर्थन दिया है। बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 में देश से सभी अमेरिकी सैनिकों को वापस लेने का निर्णय लिया था।

और पढ़िए –US Shooting: कैलिफोर्निया में ताबड़तोड़ गोलीबारी के आरोपी ने की आत्महत्या, फायरिंग कर 10 लोगों को उतारा था मौत के घाट

पूर्वी अफ्रीका में स्थिरता और सुरक्षा के लिए चिंता बना हुआ है सोमालिया

सोमालिया पूरे पूर्वी अफ्रीका में स्थिरता और सुरक्षा के लिए केंद्रीय बना हुआ है। अमेरिकी सेना की ओर से एक बयान में कहा गया कि हमारी सेनाएं अल-कायदा के सहयोगी अल-शबाब को हराने के लिए अपना सहयोग जारी रखेगी। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के महीनों में अमेरिकी सेना ने इस क्षेत्र में कई हमले किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप दर्जनों अल-शबाब लड़ाके मारे गए हैं।

इससे पहले अक्टूबर में अमेरिकी हमले में मोगादिशू से लगभग 218 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में अल-शबाब के दो सदस्य मारे गए थे। फिर नवंबर के हमले में मोगादिशू से लगभग 285 किलोमीटर उत्तर पूर्व में अल-शबाब के 17 लड़ाके मारे गए थे। जबकि दिसंबर के अंत में, एक और अमेरिकी हमले ने कैडेल शहर के पास अल-शबाब के छह आतंकवादियों को मार गिराया था।

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें