US Snowstorm Update: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने भारी तबाही मचा रखी है. देश के करीब 15 राज्यों के 14 करोड़ लोग तूफान की चपेट में हैं और इन राज्यों में तूफान के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है. सड़कों पर बर्फ जमी है और सड़कें जाम होने से लोग घरों के अंदर कैद रहने को मजबूर हैं. बिजली की सप्लाई भी तूफान से प्रभावित हुई, जिस वजह से कई शहर अंधेरे में डूबे हैं. शनिवार और रविवार को 2 दिन में 9000 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं.
भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना
नेशनल वेदर सर्विस (NWS) के अनुसार, बर्फीला तूफान अब उत्तर पूर्व की और बढ़ सकता है, जहां न्यू मैक्सिको से लेकर न्यू इंग्लैंड तक लोग तूफानी हवाओं, भारी बर्फबारी, बारिश और कड़ाके की ठंड का प्रकोप झेलेंगे. तापमान माइनस 24 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. लोंगों को इस ठंड से बचाव करने की जरूरत पड़ेगी. एक फुट या 30 सेंटीमीटर बर्फबारी हो सकती है.
लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील
टेक्सास से न्यू इंग्लैंड तक 2000 मील से ज्यादा एरिया में बर्फबारी और ओलावृष्टि हो सकती है. तूफान प्रभावित राज्यों के गवर्नर ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है, वहीं परिवहन विभाग ने सड़कों पर जमी बर्फ को हटाने का प्रयास शुरू कर दिया है. लोगों से कहा गया है कि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरत की चीजें पहले से ही स्टोर कर लें और घरों के अंदर आराम से रहें.
माइनस 41 पहुंचा शहरों का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, बर्फीले तूफान के कारण लुईस काउंटी और न्यूयॉर्क के कुछ हिस्सों में तापमान माइनस 34 डिग्री तक पहुंच गया है. मिडवेस्ट में माइनस 40, बिस्मार्क और नार्थ डकोटा में माइनस 41 डिग्री तापमान रहा.शनिवार को 3300 और रविवार को करीब 6000 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. सड़कों और घरों के साथ-साथ बिजली के खंभों पर बर्फ की मोदी चादर बिछ गई हैं.
एअर इंडिया ने जारी की हेल्पलाइन
एअर इंडिया एयरलाइंस ने अमेरिका में बर्फीले तूफान के कारण 25-26 जनवरी के लिए न्यूयार्क और नेवार्क की उड़ानें रद कर दी हैं. दिल्ली और मुंबई से न्यूयार्क और नेवार्क आने वाली उड़ानें भी कैंसिल रहेंगी. वहीं एयरलाइंस ने अपने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 01169329333, 01169329999 जारी किए और किसी भी तरह की स्थिति में अधिकारियों से संपर्क करने को कहा है.
अमेरिका की ट्रंप सरकार ने आपात स्थिति से निपटने की तैयारी कर रखी है. 30 खोजी और बचाव दल तैयार करके फील्ड में उतार दिए हैं. तूफान प्रभावित राज्यों में 70 लाख से ज्यादा भोजन सामग्री, 6 लाख कंबल और 300 जनरेटर वितरित किए गए हैं.
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
10 mins agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
2 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
3 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
5 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
14 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
20 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines