Donald Trump Statement: टैरिफ विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक पोस्ट लिखी थी, जिसे लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तस्वीर अपलोड करके कैप्शन दिया था कि चीन और रूस के कारण हमने भारत को खो दिया। इस फोटो और कैप्शन को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप से सवाल पूछा गया कि चीन के हाथों भारत को खोने के लिए किसे जिम्मेदार मानते हैं?
रूस से तेल व्यापार पर फिर जताई नाराजगी
ओवल ऑफिस में मीडिया ब्रीफिंग में राष्ट्रपति ट्रंप ने जवाब दिया कि अमेरिका ने भारत को खोया नहीं है। अमेरिका बस इस बात से निराशा है कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है और प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेरे रिश्ते बहुत अच्छे हैं। वे मेरे दोस्त हैं और दोस्त रहेंगे, लेकिन वे इस समय जो कर रहे हैं, वह पसंद नहीं है, जबकि अमेरिका ने उन्हें बहुत ज्यादा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाकर नाराजगी जता दी है, बावजूद इसके वे रूस से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। भारत और अमेरिका के संबंध बहुत अच्छे और खास हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।
भारत के साथ अमेरिका के संबंधों पर बोले ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिका और भारत के संबंध फिर से स्थापित होंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि हां, ऐसा होता रहेगा। भारत के साथ अमेरिका के संबंध स्थापित रहेंगे। कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका आए थे और हम दोनों ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, लेकिन रिश्ते हैं, कभी-कभी उतार-चढ़ाव आ जाते हैं। यह भी कुछ ऐसा ही फेज है, लेकिन चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।
टैरिफ को लेकर छिड़ा भारत-अमेरिका में विवाद
बता दें कि अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। अब भारत को अमेरिका को निर्यात करने पर 50 प्रतिशत टैरिफ देना होगा। यह टैरिफ 2 बार में लगाया गया है, जिसमें से अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ पर भारत ने आपत्ति जताई है, जो रूस से तेल व्यापार करने के कारण नाराजगी के चलते लगाया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं कि रूस से तेल खरीदकर भारत राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध करने के लिए फंडिंग कर रहा है, इसलिए वे नहीं चाहते कि भारत और रूस के बीच में तेल व्यापार जारी रहे।
संबंधित खबरें
भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
2 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
3 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
4 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
14 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
20 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines