Joe Biden Birthday: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज 80 साल के हो गए। इस मौके पर जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा मैसेज शेयर किया। अमेरिका की पहली महिला जिल ने रविवार को ट्विटर पर दो तस्वीरें पोस्ट की।
जिल ने लिखा कि आपके अलावा कोई और नहीं है जिसके साथ मैं डांस करूंगी। जन्मदिन मुबारक हो, जो! मैं आपसे प्यार करती हूं।” बता दें कि बाइडेन अमेरिका के इतिहास में पहले 80 साल की उम्र के राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति बनने वाले सबसे कम उम्र के शख्स जॉन एफ कैनेडी थे। वे 43 वर्ष की आयु में राष्ट्रपति बने थे।
राष्ट्रपति का जन्मदिन किसी खास तरीके से सेलिब्रेट नहीं किया गया। हालांकि एक दिन पहले व्हाइट हाउस में बाइडेन की पोती नाओमी की शादी के लिए शानदार आयोजन किया गया था।
ओबामा ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी जो बाइडेन को अपनी शुभकामनाएं दीं। ओबामा ने लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो, @JoeBiden!
बता दें कि जो बाइडेन का जन्म साल 1942 में पेनसिल्वेनिया के स्क्रैंटन में हुआ था। वे बचपन में ही डेलावेयर चले गए थे। राजनीति में आने से पहले जो बाइडेन ने कुछ दिनों तक एक वकील के रूप में काम किया। बाइडेन इतिहास में पांचवे सबसे कम उम्र के अमेरिकी सीनेटर और डेलावेयर के सीनेटर के रूप में सबसे लंबे समय तक काम कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
3 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
5 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
7 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
8 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
8 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
17 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
18 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
21 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
23 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines