हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सात देशों को लेकर बड़ी घोषणा करने वाला है अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप ने खुद किया ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सात देशों से जुड़े व्यापार पर बड़ी घोषणा करने की बात कही है। सोशल मीडिया पर ट्रंप ने बताया कि वे जल्द ही व्यापार से जुड़े कम से कम सात देशों की सूची जारी करेंगे, साथ ही दोपहर में अन्य देशों की सूची भी सामने आएगी।

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फोटो सोर्स- ANI)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सात देशों से जुड़े व्यापार को लेकर बड़ी घोषणा करने वाले हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा है कि “हम कल सुबह व्यापार से जुड़े कम से कम 7 देशों की सूची जारी करेंगे, दोपहर में कुछ और देशों की सूची जारी की जाएगी। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!”

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में यह साफ कर दिया है कि यह ऐलान व्यापार से ही जुड़ा होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि टैरिफ को लेकर ही ट्रंप कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ब्रिक्स देशों से आने वाले सामानों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी हितों को कमजोर करने के लिए ही BRICS का गठन किया गया था। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ब्रिक्स में शामिल किसी भी देश को जल्द ही 10 प्रतिशत टैरिफ देना होगा।

विज्ञापन


खबर अपडेट की जा रही है…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola