Impeachment Motion Against Donald Trump: अमेरिका में इस साल मिडटर्म इलेक्शन होने वाले हैं, जिसे लेकर राष्ट्रपति ट्रंप अभी से चिंतित दिखने लगे हैं. इसलिए उन्होंने आशंका जताई है कि उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जा सकता है तो रिपब्लिकन पार्टी को मिडटर्म इलेक्शन जीतने ही होंगे. अगर ऐसा नहीं होता है तो डेमोक्रेटिक पार्टी को उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने का मौका मिल जाएगा, जिस आधार पर वे उन्हें पद से हटा सकते हैं.
ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी को दी चेतावनी
राष्ट्रपति ट्रंप ने हाउस रिपब्लिकन कॉकस रिट्रीट में चेतावनी दी है कि अगर नवंबर महीने में रिपब्लिकन पार्टी हाउस में अपना बहुमत बनाए रखने में नाकाम रहती है तो डेमोक्रेट उन पर महाभियोग लगाकर उन्हें राष्ट्रपति पद से हटा देंगे. महाभियोग से बचने के लिए उन्हें मध्यावधि चुनाव जीतना होगा. बाल यौन शोषण करने वालों को संरक्षण देना, डॉलर का मूल्य गिराना, इजरायल की सेवा करना और दुनिया पर बमबारी करना लोकप्रिय नहीं है, कौन जानता था?
कांग्रेस सदस्य की महाभियोग की मांग
कल ही, कांग्रेस सदस्य अप्रैल डेलाने ने मादुरो को पकड़ने के लिए चलाए गए सैन्य अभियान को लेकर औपचारिक रूप से महाभियोग की कार्रवाई शुरू करने की मांग की थी. इसके लिए उन्होंने तर्क दिया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की मंजूरी के बिना एक संप्रभु देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की है, जो राष्ट्रपति पद की शक्ति का दुरुपयोग है. मुश्किल हालात दिख रहे हैं, क्योंकि 79% लोगों को उम्मीद है कि डेमोक्रेट्स हाउस पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लेंगे.
2 बार ट्रंप झेल चुके महाभियोग प्रस्ताव
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप 2 बार महाभियोग प्रस्ताव का सामना कर चुके हैं और दोनों बार उन्होंने बहुमत साबित किया. पहली बार उनके खिलाफ महाभियोग साल 2019 में लाया गया था, तब डेमोक्रेट्स ने हाउस पर कंट्रोल हासिल कर लिया था. दूसरी बार साल 2021 में उनके खिलाफ महाभियोग लाया गया था, वहीं अब तीसरी बार महाभियोग प्रस्ताव लाने की वजह टैरिफ, ईरान पर हमला, नेशनल गार्ड्स की तैनाती और वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई हो सकती है.
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
7 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
16 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
18 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
19 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
21 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
21 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines