US President Canadian PM Deal on Terrif: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पद संभालने के बाद से ही लगातार कड़े फैसले ले रहे है, जिनका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा हैं। ऐसा ही एक फैसला उन्होंने कनाडा पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का लिया, जिसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा है। अमेरिका ने कनाडा पर टैरिफ लगाया तो कनाडा ने भी पलटवार करते हुए अमेरिका पर ज्यादा टैरिफ लगाने लगाने का ऐलान कर दिया।
इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा PM ट्रूडो से बात की तो दोनों के बीच डील हुई। ट्रंप को झुकना पड़ा और कनाडा को टैरिफ से 30 दिन की राहत देनी पड़ी। वहीं बदले में ट्रूडो ने फेंटेनाइल की तस्करी रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का वादा किया। साथ ही अमेरिका कनाडा बॉर्डर पर सिक्योरिटी बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई, लेकिन ट्रंप ने फेंटेनाइन की तस्करी और अवैध प्रवासियों को रोकने में फेल होने पर और ज्यादा टैरिफ लगाने की धमकी भी दी।
ट्रैरिफ लगाने से क्या असर पड़ा?
बता दें कि दूसरे देश से कोई प्रोडक्ट मंगवाने (Export आयात) पर लगाया जाने वाला टैक्स टैरिफ कहलाता है। ट्रंप ने कनाडा पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया, क्योंकि इससे अमेरिका की इकोनॉमी को ग्रोथ मिलती। टैक्स रेवेन्यू बढ़ता और लोगों को रोजगार मिलता। फेंटेनाइल की तस्करी से निपटने के लिए ट्रंप ने यह कदम उठाया था, लेकिन टैरिफ लगने से कनाडा और मैक्सिको से आने वाले फल, सब्जियां, बीयर, वाइन, लकड़ी, अनाज और अन्य सामान महंगे हो जाते।
कार मैन्युफैक्चिरंग सेक्टर को नुकसान उठाना पड़ता, जिससे कनाडा में कारें महंगी हो जाती हैं। इसलिए ट्रूडो ने अमेरिका पर भी टैरिफ लगाने का ऐलान करने के बाद कदम पीछे हटाने से इनकार कर दिया था और कहा था कि टैरिफ युद्ध दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। हम जवाब देने के लिए तैयार हैं। यह वह नहीं है जो हम चाहते हैं, लेकिन अगर वह आगे बढ़ते हैं, तो हम भी कार्रवाई करेंगे।
ट्रंप और ट्रूडो के बीच क्या बातचीत हुई?
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से अच्छी बातचीत हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा के निर्यात पर लगाए गए 25% टैरिफ को कम से कम 30 दिन के लिए टाल रहे हैं, क्योंकि दोनों नेताओं ने अवैध प्रवासियों और फेंटेनाइल की तस्करी को रोकने के लिए काम करने पर सहमति व्यक्त की। कनाडा नए हेलिकॉप्टरों, टेक्नोलॉजी और सिक्योरिटी के साथ बॉर्डर को मजबूत करने के लिए 1.3 बिलियन डॉलर का प्रोजेक्ट लॉन्च करेगा।
फेंटेनाइल की तस्करी को रोकने के लिए संसाधन बढ़ाए जाएंगे। लगभग 10,000 फ्रंटलाइन कर्मी सीमा की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं और करते रहेंगे। कनाडा कार्टेल को आतंकवादियों के रूप में सूचीबद्ध करेगा। बॉर्डर पर 24 घंटे नजर रखेगा। क्राइम, फेंटेनाइल और मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने के लिए कनाडा-US जॉइन स्ट्राइक फोर्स बनाएंगे। एक नए खुफिया निर्देश पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसके लिए 200 मिलियन डॉलर का सहयोग दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
44 mins ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
2 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
3 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
3 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
4 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
8 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
10 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
14 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
14 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines