Trump on Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन से शांति समझौता करने की अपील की है. दुश्मनी को दोस्ती में बदलने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि मरने, मारने का समय गया. अब हत्याएं रोकने और शांति समझौता करने का समय आ गया है. रूस और यूक्रेन को अब युद्ध को तत्काल समाप्त करने की कोशिश करनी चाहिए. शांति वार्ता के लिए कदम आगे बढ़ाने चाहिए. उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर जेलेंस्की से बैठक को रोचक और पॉजिटिव बताया. जेलेंस्की और पुतिन दोनों से सीधी शांति अपील की.
पुतिन और जेलेंस्की के बीच दुश्मनी ज्यादा
राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते दिन व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय लंच किया. फिर मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि राष्ट्रपति जेलेंस्की और राष्ट्रपति पुतिन एक-दूसरे को पसंद नहीं करते. दोनों के बीच दुश्मनी जयादा है, इसलिए दोनों के बीच शांति वार्ता रुकी हुई है, लेकिन हम भी प्रयास करते रहेंगे, शांति समझौता करवाकर रहेंगे. मध्य पूर्व के सभी 59 देश रूस और यूक्रेन में शांति समझौते क पक्ष में हैं और ज्यादातर देशों को लगता है कि दोनों की जंग खत्म हो जाएगा. राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत सकारात्मक रही और लगा कि वे भी शांति चाहते हैं.
युद्ध के हुए नुकसान के बारे में भी बताया
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि बहुत खून बह चुका है. बहुत सैन्य नुकसान हो चुका है, आर्थिक हानि हो चुकी है, लेकिन अब और मौतें नहीं होनी चाहिए. अगर उस समय मैं राष्ट्रपति होता तो रूस और यूक्रेन का युद्ध कभी खत्म ही नहीं होता. हर रोज लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन अब हत्याएं रोकने और सौदा करने का समय आ गया है. अपने परिवारों के पास जाकर शांति से रहने का समय है, लेकिन शांति की स्थापना लंबे समय के लिए, हमेशा के लिए होनी चाहिए. पुतिन-जेलेंस्की के बीच गहरी व्यक्तिगत दुश्मनी शांति समझौते के आड़े आ रही है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात हुई और अब दोनों हंगरी में मुलाकात करेंगे.
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
1 hr ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
3 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
4 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
4 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
5 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
9 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
12 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
15 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
15 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines