World Latest News: संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक ट्रांसजेंडर की हत्या का मामला सामने आया है। 24 साल के शख्स को पांच लोगों ने कई सप्ताह बंधक बनाकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद शव को खाली मैदान में फेंक दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सैम नॉर्डक्विस्ट के तौर पर हुई है, जिसे आरोपियों ने कई सप्ताह तक शारीरिक और मानसिक यातनाएं दीं। शख्स की लातों, मुक्कों, डंडों, बेल्टों और कुत्तों को बांधने वाली रस्सियों से पिटाई की गई। आरोपियों ने मृतक के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं। बताया जा रहा है कि नॉर्डक्विस्ट मिनेसाटा का रहने वाला था।
वह पिछले साल सितंबर में अपनी ऑनलाइन गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए न्यूयॉर्क आया था। उसका शव रोचेस्टर में मिला है। वह यहां से 30 मिनट की दूरी पर स्थित कैनडाईगुआ इलाके के पैटीज लॉज मोटल में ठहरा था। परिवार को लगातार संपर्क करने पर उसका मोबाइल बंद आ रहा था। इसके बाद परिवार ने इसकी सूचना न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस को दी थी। पुलिस कैप्टन केली स्विफ्ट के अनुसार उन्होंने 9 फरवरी को मामले की जांच शुरू की थी।
यह भी पढ़ें:New Delhi Stampede: ‘बदइंतजामी, लापरवाही, एक और नाकामी’…भगदड़ हादसे पर बोले राहुल गांधी
पुलिस को मृतक के गायब होने के संबंध में चौंकाने वाले सबूत मिले थे। पुलिस अधिकारी स्विफ्ट के अनुसार उनके करियर के 20 साल में यह मामला सबसे भयानक अपराधों में से एक है। पुलिस ने 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपियों की पहचान 38 वर्षीय प्रेशियस अर्जुगा निवासी जिनेवा, 30 वर्षीय जेनिफर ए क्विजानो निवासी जिनेवा, 33 वर्षीय काइल सेज निवासी होपवेल, 30 वर्षीय पैट्रिक ए गुडविन निवासी रोचेस्टर और 19 वर्षीय एमिली मोट्यका निवासी लीमा के तौर पर हुई है। सभी आरोपी न्यूयॉर्क जिले के अंतर्गत आते हैं।
हत्या की वजह का खुलासा नहीं
आरोपियों को फिलहाल ओंटारियो काउंटी जेल में बिना जमानत के रखा गया है। ओंटारियो काउंटी के जिला अटॉर्नी जिम रिट्स के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने निर्ममता से हत्याकांड को अंजाम दिया। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस के कमांडर मेजर केविन सुचर ने कहा कि ये ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ केस है। उनके कार्यकाल में ऐसा मामला पहले कभी सामने नहीं आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने मृतक के साथ एक महीने से अधिक समय तक दरिंदगी की। नॉर्डक्विस्ट को यातनाएं देकर मौत के घाट उतारा गया। हत्या की वजह क्या थी, इसके बारे में खुलासा नहीं किया गया है?
संबंधित खबरें
यहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
1 hr agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
3 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
5 hrs agoLIVE: बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
7 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
7 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
16 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
23 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines