अमेरिका और वेनेजुएला के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़े एक्शन की जानकारी दी है। ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला पूरी तरह से दक्षिण अमेरिका के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े नौसैनिक बेड़े से घिरा हुआ है। ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट की इसकी जानकारी दी।
ट्रंप ने बताया कि वेनेजुएला को ऐसा झटका लगेगा जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा कि जब तक कि वे (वेनेजुएवा) संयुक्त राज्य अमेरिका को सारा तेल जमीन और अन्य संपत्ति वापस नहीं कर देते जो उन्होंने पहले हमसे चुराई थी। कहा कि अवैध मादुरो शासन इन चुराए गए तेल क्षेत्रों से तेल का इस्तेमाल खुद को वित्त पोषित करने, मादक पदार्थों के आतंकवाद, मानव तस्करी, हत्या और अपहरण के लिए कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Trump Expands Travel Ban: अब अमेरिका में एंट्री और भी मुश्किल, जानिए ट्रंप ने और किन देशों पर लगाया ट्रैवल बैन?
ट्रंप ने कहा कि संपत्तियों की चोरी और आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी सहित कई अन्य कारणों से, वेनेजुएला शासन को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से तोड़ा समझौता? US ने क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन पहल में इंडिया को नहीं दी जगह
पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि आज मैं वेनेजुएला में आने-जाने वाले सभी प्रतिबंधित तेल टैंकरों की पूर्ण और व्यापक नाकाबंदी का आदेश देता हूं। मादुरो शासन द्वारा कमजोर और अक्षम बाइडन प्रशासन के दौरान अमेरिका भेजे गए अवैध अप्रवासियों और अपराधियों को तेजी से वेनेजुएला वापस भेजा जा रहा है।
कहा कि अमेरिका अपराधियों, आतंकवादियों या अन्य देशों को हमारे राष्ट्र को लूटने, धमकाने या नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं देगा, और इसी तरह, किसी शत्रुतापूर्ण शासन को हमारे तेल, भूमि या किसी अन्य संपत्ति पर कब्जा करने की अनुमति नहीं देगा, जिन्हें तत्काल अमेरिका को वापस किया जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 hr agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
10 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
11 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
13 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
14 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
14 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
23 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines