US Navy Helicopter Crash: अमेरिकी नौसेना के बेड़े में एक बड़ा हादसा हुआ है. दक्षिण चीन सागर में नौसेना का एक हेलीकॉप्टर और एक फाइटर जेट क्रैश हो गया है. अलग-अलग ऑपरेशन को दौरान अलग-अलग हादसे हुए, जिनमें नौसेना के 5 अफसर घायल हुए हैं. हालांकि हेलीकॉप्टर और फाइटर जेट में सवार 5 क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू कर लिया गया, लेकिन मामूली चोटें लगने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नौसेना के सूत्रों के अनुसार, पांचों की हालत अब स्थिर है और हादसा होने के कारण तलाशे जा रहे हैं. हादसे की जांच के आदेश जारी हुए हैं.
उड़ान भरते ही गिर गए थे दोनों विमान
अमेरिकी पैसिफिक फ्लीट के अनुसार, दक्षिण चीन सागर में विमानवाहक पोत USS निमिट्ज तैनात है, जिससे बीते दिन भारतीय समयानुसार करीब 2 बजकर 45 मिनट पर बैटल कैट्स स्क्वाड्रन-73 के MH-60R सी-हॉक हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, लेकि कुछ ही सेकंड में हेलीकॉप्टर क्रैश होकर गिर गया. क्रैश होते ही कैरियर स्ट्राइक ग्रुप-11 की टीम क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू करने निकली और तुरंत एक्शन लेते हुए तीनों क्रू मेंबर्स को रेस्क्यू कर लिया गया.
इस हादसे के 30 मिनट बाद दोपहर 3:15 बजे के करीब फाइटिंग रेडकॉक्स स्क्वाड्रन-22 का F/A-18F सुपर हॉरनेट फाइटर जेट भी एक ऑपरेशन के तहत फ्लाई हुआ, लेकिन उड़ान भरते ही वह भी समुद्र में गिर गया. दोनों पायलट कूद गए और पैराशूट से जरिए उन्हें रेस्क्यू कर लिया गया. हालांकि दोनों विमानों में सवार पांचों लोग बचा लिए गए, लेकिन हादसे में अमेरिकी नौसेना का सी-हॉक हेलीकॉप्टर और फाइटर जेट पूरी तरह ध्वस्त हो गए.
यह भी पढ़ें: क्या वेनेजुएला पर एयर स्ट्राइक करेगा अमेरिका? कैरेबियन सागर में युद्धपोत-पनडुब्बी सेना और फाइटर जेट तैनात
अमेरिकी नौसेना ने जारी किया बयान
अमेरिकी नौसेना की ओर से बयान जारी करके हादसों की जानकारी दी गई. नौसेना ने बताया कि हादसे की जानकारी डेफेंस मिनिस्टरी को दी गई है. एक हेलीकॉप्टर और एक फाइटर जेट क्रैश हुआ है. दोनों में सवार 5 लोग सुरक्षित हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर उनका मेडिकल चेकअप किया गया है.
उनसे जानकारी ली गई है कि आखिरी पलों में क्या हुआ था, जो हेलीकॉप्टर और फाइटर जेट क्रैश हुए. हादसे उस समय हुए हैं, जब अमेरिकी नौसेना दक्षिण चीन सागर में सक्रियता बढ़ा रही है. सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले विमानों की जांच के आदेश दे दिए हैं.
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
2 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
10 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
12 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
14 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
15 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
15 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines