US military plane crashes: जापान के पास एक अमेरिकी सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी सैन्य विमान ऑस्प्रे (Osprey) जापान के पास समुद्र में क्रैश हो गया। विमान याकुशिमा दीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस दौरान इसमें कुल आठ यात्री सवार थे। इस बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। अभी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
बांए इंजन में गिरते ही लगी आग
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी तट रक्षक के एक प्रवक्ता ने बताया कि जहाज पर मौजूद लोगों की सुरक्षा सहित घटना के बारे में कोई डिटेल नहीं पता चली है। हादसा स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 2.47 बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि अमेरिकी सैन्य विमान के समुद्र में गिरते ही उसके बाएं इंजन से आग निकलने लगी। वहीं इस इलाके में अमेरिकी सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे अभी भी घटना के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। जापान में अमेरिकी सेना के प्रवक्ता ने अभी इसपर कुछ नहीं कहा है।
देखें-जब मुंबई एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ था प्लेन
ये भी पढ़ें-Explainer: क्या होती है ई-सिम और इसे कैसे करते हैं इस्तेमाल? जानिए इसके सभी फायदे
पहले भी एक प्लेन हुआ था क्रैश
बता दें कि याकुशिमा द्वीप जापान के सबसे दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के दक्षिण में स्थित है। इसके पहले उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में एक और ऑस्प्रे विमान क्रैश हुआ था। अगस्त में हुई इस दुर्घटना में 3 अमेरिकी नौसैनिकों की मौत हो गई थी। क्रैश होने के समय विमान में कुल 23 लोग सवार थे। यह दुर्घटना अगस्त में उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में एक और ऑस्प्रे के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हुई है, जिसमें सवार 23 लोगों में से तीन अमेरिकी नौसैनिकों की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें-मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर आजान को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-मंदिर में तो…
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
41 mins agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 hr agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
9 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
11 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
12 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
15 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
17 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
17 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines