हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'ईसाइयों की हत्या बर्दाश्त नहीं', नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक

US Air Strike in Nigeria: नाइजीरिया में ईसाइयों के नरसंहार के खिलाफ अमेरिका ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसके तहत नाइजीरिया में ISIS आतंकी संगठन के ठिकानों पर हवाई हमला करके उन्हें तबाह किया गया है. अमेरिकी सेना की एयर स्ट्राइक में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है.

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका फर्स्ट की पॉलिसी बहुत शिद्दत से फॉलो कर रहे हैं.

US Air Strike: अमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है. अमेरिकी सेना ने क्रिसमस की शाम को नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाके में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के ठिकानों पर हमला करके उन्हें तबाह कर दिया और कई आतंकियों को ढेर किया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर नाइजीरिया में अमेरिकी सेना के हमले के बारे में बताया और ISIS आतंकियों को कचरा बताया.

राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखी ट्रुथ सोशल पोस्ट

राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका किसी हालत में दुनिया के किसी भी देश में कट्टर इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा. उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर लिखा कि अमेरिकी सेना ने उनके नेतृत्व उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में ISIS आतंकी संगठन के खिलाफ शक्तिशाली और घातक हमला किया, क्योंकि आतंकी निर्दोष ईसाइयों को बेरहमी से मार रहे थे! पहले ही आतंकवादियों को चेतावनी दी थी कि उन्होंने ईसाइयों का नरसंहार नहीं रोका तो भयानक परिणाम भुगतना पड़ेगा.

राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि क्रिसमस की शाम को वही हुआ, क्योंकि आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे. अमेरिकी युद्ध विभाग ने ISIS के ठिकानों पर सटीक हमले किए. अमेरिका कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को फलने-फूलने नहीं देगा. ईश्वर अमेरिकी सेना को आशीर्वाद दे और सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं. अगर अब भी आतंकियों ने नरसंहार नहीं रोका तो अमेरिकी सेना के हमले भी जारी रहेंगे और ISIS का नामोनिशां ही मिटा देंगे.

विज्ञापन

7 महीने में 7000 ईसाइयों की हत्या

बता दें कि इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर सिविल लिबर्टीज एंड द रूल ऑफ लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, नाइजीरिया में जनवरी 2025 से अगस्त 2025 तक 7000 से ज्यादा ईसाइयों की हत्या हुई है. निर्दोष ईसाइयों की हत्याओं के लिए बोको हरम और फुलानी एक्सट्रीमिस्ट जैसे आतंकी संगठन जिम्मेदार हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गत 2 नवंबर को नाइजीरिया में ISIS के आतंकियों को चेतावनी दी थी कि अगर ईसाइयों पर हमले बंद नहीं हुए तो अमेरिका कार्रवाई करेगा.

राष्ट्रपति ट्रंप ने नाइजीरिया की सरकार को भी चेतावनी दी थी कि अगर सरकार ने ISIS आतंकियों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया तो अमेरिका नाइजीरिया को दी जाने वाली सभी आर्थिक और सैन्य सहायता रोक देगा. अमेरिका का डिपार्टमेंट ऑफ वॉर हर तरह की सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार है. अगर जरूरत पड़ी तेा अमेरिकी सेना जमीनी रास्ते से नाइजीरिया में घुसेगी और ISIS आतंकी संगठन का जड़ से खात्मा करेगी, लेकिन ईसाइयों की हत्या बर्दाश्त नहीं करेगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola