US Job Cuts 2025 Latest News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में आने के बाद लगातार एक के बाद एक चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं। इस बीच खबर है कि ट्रंप प्रशासन रेवेन्यू सर्विस से जुड़े हजारों कमर्चारियों को अगले सप्ताह नौकरी से निकाल सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों की भर्ती करने वाले ओपीएम ने गुरुवार को एक आदेश जारी किया। जिसमें कहा गया है कि सभी एजेंसियां प्रोबेशनरी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दें।
इससे पहले ट्रंप करीब 10 हजार कर्मचारियों की छुट्टी कर चुके हैं। ये कर्मचारी सरकारी जमीनों के सरंक्षण से लेकर रिटायर्ड जवानों की देखरेख में जुटे थे। इसके अलावा गृह विभाग, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य और अन्य विभागों में छंटनी की गई है। जिन लोगों को नौकरी से निकाला गया है, उनमें से ज्यादातर प्रोबेशन पीरियड में थे।
ये भी पढ़ेंः Elon Musk को तगड़ा झटका, DOGE के खिलाफ अमेरिका की कोर्ट ने जानें क्या फैसला सुनाया?
75 हजार ने मर्जी से छोड़ी नौकरी
जानकारी के अनुसार कुछ कर्मचारी तो ऐसे थे, जिन्हें नौकरी करते हुए एक साल भी नहीं हुआ था। इसके अलावा कुछ सरकारी एजेंसियों को भी बंद किया गया है। व्हाइट हाउस की रिपोर्ट के अनुसार 75 हजार कर्मचारी ऐसे थे जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के विरोध में अपनी मर्जी से नौकरी छोड़ दी। बता दें कि अमेरिका में कुल 23 लाख लोग सिविलयन स्टाफ के तौर पर काम करते हैं। यह कुल नौकरी कर रहे लोगों का 3 पर्सेंट है।
अमेरिका में 36 ट्रिलियन डाॅलर का कर्ज
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की सरकार काफी पैसे की बर्बादी कर रही थी। वहीं कर्ज भी लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका पर लगभग 36 ट्रिलियन डाॅलर का कर्ज हो गया है। जबकि पिछले साल राजकोषीय घाटा भी 1.8 ट्रिलियन डाॅलर का था। ऐसे में सरकार को सुधार की जरूरत है। बता दें ट्रंप ने एलन मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी का प्रमुख बनाया है। ऐसे में कर्मचारियों से जुड़े फैसले मस्क ही ले रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः अमेरिकी शराब पर 50 फीसदी घटा टैरिफ, मोदी-ट्रंप मुलाकात के बीच भारत का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
2 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
4 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
7 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
7 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
10 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
10 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
11 hrs agoLIVE: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक और साल बढ़ा
14 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
14 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines