Idalia Storm In US: फ्लोरिडा और जॉर्जिया समेत अमेरिका के कई राज्यों में तूफान इडालिया कहर बरपा रहा है। 205 किलोमीटर प्रति घंटे से रफ्तार से चल रही तेज हवाओं ने कई राज्यों में आर्थिक क्षति पहुंचाई है। घरों की छतों के उड़ने की खबर भी सामने आ रही है तो कुछ जगहों पर पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों पर आ गए हैं।
कई जगहों पर हुआ आर्थिक नुकसान
अमेरिका के नागरिकों ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो और तस्वीरें शेयर की है, उसमें तबाही का मंजर साफ-साफ नजर आ रहा है। कई जगहों पर शेड और घरों की छतों गिरती नजर आ रही हैं, तो प्रभावित राज्यों में बर्बादी नजर आ रही है।
सड़कों पर गिरे पेड़
मिली जानकारी के अनुसार, तूफान इडालिया ने फ्लोरिडा, जॉर्जिया और दक्षिण कैरोलिना पर विनाशकारी प्रभाव डाला और अपने पीछे बर्बादी के कई निशान छोड़े हैं। तूफान ने जहां ट्रेनों की रफ्तार को प्रभावित किया है तो कई जगहों पर घरों की छतें उड़ गईं हैं तो कुछ स्थानों पेड़ उखड़ गए।
उड़ानों पर भी पड़ा असर
इसके साथ तूफान इलाडिया ने समुद्र में नावों की दिशा भी बदलकर रख दी। उधर, तूफान के चलते अमेरिका की 1000 से अधिक उड़ानें रद्द हो गईं हैं, इस बीच कहा जा रहा है कि इडालिया अब कमजोर पड़ा रहा है। बावजूद इसके यह अब भी खतरनाक बना हुआ है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हालात के मद्देनजर तूफान की चपेट में आने वाले सभी प्रभावित राज्यों के राज्यपालों से बात की है। बाइडन ने सभी प्रभावित राज्यों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।
गौरतलब है कि तूफान इडालिया के मेक्सिको की खाड़ी में मजबूत होने और भारी बारिश एवं बाढ़ का कारण बनने की आशंकाओं के बीच फ्लोरिडा प्रशासन ने लोगों को पहले ही सचेत कर दिया था। खास कर समुद्र तट के आसपास रहने वाले लोगों को अपना सामान बांधने और क्षेत्र छोड़ने का आदेश जारी किया गया था।
इडालिया ने फ्लोरिडा के कीटन बीच पर जमकर कहर बरपाया और यहां पर तूफान की रफ्तार 205 किमी प्रति घंटे की रही। इससे पहले इसकी तीव्रता 150 किमी प्रति घंटे की हवा की गति के साथ जॉर्जिया में जारी रही, लेकिन शाम तक उष्णकटिबंधीय तूफान में कम होने से पहले 100 किमी प्रति घंटे तक कम हो गई।
इंडोनेशिया में 7.1 की तीव्रता वाला भूकंप, क्या भारत की इमारतें झेल पाएंगी इतना तेज झटका
कई जगहों पर तूफान ने बर्बादी के निशान छोड़ हैं। कई जगह तटबंध टूट गए जगह-जगह सड़कों और गलियों में मलबा बिखर गया। जॉर्जिया में एक व्यक्ति की जान चली गई वहीं, फ्लोरिडा में तूफान से किसी की मौत नहीं हुई। उधर, इदालिया में भूस्खलन से पहले कार दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दक्षिण कैरोलिना में उत्तरी मर्टल बीच, गार्डन सिटी और एडिस्टो द्वीप जैसे तटीय क्षेत्रों में तूफान लोगों को अधिक प्रभावित किया।
संबंधित खबरें
इजरायल जाने वाली फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का
11 mins agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
4 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
5 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
7 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
8 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
11 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
11 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
12 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
12 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines