US Shutdown Update: अमेरिका के लोगों के लिए गुड न्यूज है कि 43 दिन से चल रहा गवर्नमेंट शटडाउन खत्म हो गया है. सीनेट में सांसदों ने उस विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिस पर राष्ट्रपति ट्रंप के साइन भी हो गए हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने आज व्हाइट हाउस में शटडाउन को बंद करने के लिए विधेयक पर हस्ताक्षर किए. जिससे अमेरिका में सबसे लंबे समय से चल रहा शटडाउन खत्म हो गया।
विधेयक पर साइन करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैं आपको बस इतना बताना चाहता हूं कि देश पहले कभी इतनी अच्छी स्थिति में नहीं था. डेमोक्रेट्स के साथ देश इस अल्पकालिक शटडाउन से गुजरा, क्योंकि उन्हें लगा कि यह राजनीतिक रूप से यह अच्छा होगा और अब इसे खत्म करने के विधेयक पर हस्ताक्षर करना और अपने देश को फिर से काम करने लायक बनाना हमारे लिए सम्मान की बात है.
एक अक्टूबर को लागू हुआ था शटडाउन
बता दें कि ओबामाकेयर पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाने की मांग वाले प्रस्ताव पर रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में सहमति नहीं बनने पर अमेरिका में शटडाउन लग गया था, जिसका ऐलान एक अक्टूबर 2025 को ट्रंप सरकार ने किया था. शटडाउन 43 दिन चला और यह अमेरिका के इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन रहा. 43 दिन में अमेरिका को 1.5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हो चुका है और कई सेवाएं ठप होने से लोगों के जीवन को भी खतरा पैदा हुआ.
सीनेट में बहुमत से पारित हुआ शटडाउन
बता दें कि अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में एक विधेयक पेश किया गया था, जिसे 222 और 209 वोटों से पारित कर दिया गया. विधेयक लागू होने के बाद शटडाउन के चलते रोकी गई खाद्य सहायता को फिर से शुरू हो जाएंगी. कर्मचारियों को रुका हुआ वेतन मिल जाएगा और ठप पड़ी हवाई सेवाओं को पुनर्जीवित किया जा सकेगा. हालांकि डेमोक्रेट्स ने विधेयक का विरोध किया, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पार्टी रिपब्लिकन के सांसदों ने विधेयक को मंजूरी दे दी.
यह भी पढ़ें: ‘बुरे-गलत और मूर्ख जाल में फंसेंगे’, जेफरी एपस्टीन के ईमेल को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया
बता दें कि हाल ही में हुए मेयर चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद सीनेट में विधेयक आया और उसे बहुमत से पारित किया गया. वहीं विधेयक के तहत आश्वासन दिया गया है कि दिसंबर महीने में सीनेट में ओबामाकेयर के तहत मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाने की मांग वाले प्रस्ताव पर मतदान कराया जाएगा, लेकिन सीनेट स्पीकर माइक जॉनसन ने ऐसा कोई वादा सदन में मौजूद लोगों से नहीं किया.
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
40 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
45 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines