America FTA News: अमेरिका ने पिछले एक साल में भारत समेत 21 देशों के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन किए हैं। इन ट्रेड डील पर बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आज दुनिया का नंबर एक ऊर्जा उत्पादक देश बन चुकना है। विशाल ऊर्जा निर्यातक देश बन रहा है। पिछले कुछ महीनों में जापान, कोरिया, भारत और दुनिया के अन्य देशों के साथ ऐतिहासिक व्यापार समझौते किए हैं, जिनसे अमेरिका का कोयले का निर्यात बढ़ा है और बढ़ेगा।
अमेरिका ने इन देशों के साथ किया व्यापार समझौता
अमेरिकन वेबसाइट ustr.gov के अनुसार, अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा, चिली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, डोमिनिकन रिपब्लिक, एल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास, इजरायल, जॉर्डन, मोरक्को, मैक्सिको, निकारागुआ, ओमान, पनामा, पेरू, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, भारत के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन किया है। इनके अलावा कई देशों के साथ व्यापार समझौत साइन होने हैं और कई देशों के साथ बातचीत चल रही है, जिसके इस साल फाइनल हो जाने की उम्मीद है।
अमेरिका ने इन वजहों से किए हैं व्यापार समझौते
बता दें कि अमेरिका ने देशों पर लगाया टैरिफ कम करने या खत्म करने के बदले उन देशों के बाजार तक अमेरिका की पहुंच बढ़ाने और व्यापार को आसान बनाने के लिए व्यापार समझौते किए हैं। जापान के साथ क्रिटिकल मिनरल्स को लेकर समझौता किया है। विशेष उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने जितने भी समझौते किए हैं, वे पूरी तरह से स्वतंत्र व्यापार समझौते नहीं हैं, बल्कि टैरिफ और प्रतिबंधों को कम करने की शर्त पर समझौते किए हैं, यानी मजबूर करके समझौते किए हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिका ट्रेड डील पर नई फैक्ट शीट जारी, लिस्ट से हटी कई दालें, Committed शब्द से भी मिली राहत
भारत के साथ भी टैरिफ के बदले व्यापार समझौता
बता दें कि अमेरिका ने भारत के साथ टैरिफ और रूस से तेल खरीद के बदले व्यापार समझौता किया है। अमेरिका के साथ भारत का 500 मिलियन डॉलर का व्यापार समझौता हुआ है। इसके बदले में जहां अमेरिका ने भारत का टैरिफ कम करके 18 प्रतिशत कर दिया है, वहीं दावा किया है कि भारत ने भी रूस से तेल व्यापार बंद करने की शर्त मानी है। इस दावे के बीच भारत की 2 सरकारी तेल कंपनियों ने वेनेजुएला के साथ तेल व्यापार किया है और ऑर्डर बुक कर दिए हैं।
संबंधित खबरें
'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
1 hr agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
2 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
3 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
3 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
7 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
10 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
13 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
13 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
14 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines