US Astrologer Prediction: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए माहौल गर्माया हुआ है। अब एक महिला ज्योतिषी ने अगले राष्ट्रपति को लेकर खुलासा किया है। इस महिला ज्योतिषी का कहना है कि उनकी भविष्यवाणी कभी झूठ साबित नहीं हुई। 40 साल की खूबसूरत महिला ज्योतिषी एमी ट्रिप पहले भी चर्चाओं में रह चुकी हैं। उन्होंने पहले दावा किया था कि बाइडेन राष्ट्रपति की दौड़ से बाहर हो जाएंगे। बाकायदा दिन भी उन्होंने बताया था। एमी ने दावा किया है कि उनकी भविष्यवाणी सटीक साबित हुई।
पहले की थी यह भविष्यवाणी
एमी ने ही भविष्यवाणी की थी कि बाइडेन अपना चुनाव अभियान समाप्त करने की घोषणा करेंगे। अब उन्होंने यूएस के अगले प्रेसिडेंट को लेकर दावा किया है। यूएस की चर्चित ज्योतिषी ट्रिप के मुताबिक सितारे डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में हैं। वे ही अमेरिका के अगले राष्ट्रपति हो सकते हैं। ट्रंप अपनी व्यावसायिक सफलताओं के साथ एक और मुकाम हासिल करने वाले हैं।
ट्रिप के अनुसार ट्रंप की राशि में फिलहाल सूर्य बैठा है। जो पूरे ओज पर है, जिससे पता लगता है कि ट्रंप ही चुनाव जीतेंगे। उनकी हत्या की जो कोशिश की गई है, मामला यहीं रुकने वाला नहीं। आगे भी उनके ऊपर बड़ी विपत्ति आ सकती है। एमी ट्रिप ने 11 जुलाई को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट अपलोड की थी। जिसमें बाइडेन के राष्ट्रपति पद से बाहर होने का कारण बताया था। ट्रिप ने कहा था कि मकर पूर्णिमा मकर राशि पर 29 डिग्री तक है। यह स्थिति शासन और ओल्ड ऐज पर भारी होती है।
अगस्त में अमेरिका में होगी राजनीतिक अशांति
29 डिग्री को आप अंत भी मान सकते हैं। एक यूजर ने बाइडेन के दौड़ से बाहर होने की सटीक तारीख पूछी थी। एमी ने 21 जुलाई बताई थी। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की थी कि बाइडेन काफी बुजुर्ग हो चुके हैं। कमला हैरिस ही राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल होंगी। अब उन्होंने कहा है कि अगला महीना अमेरिका के लिए कठिन हो सकता है। अगस्त में राजनीतिक अशांति फैल सकती है। अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।
यह भी पढ़ें:कभी भी फट सकती है ‘मौत’ की ये झील, वजह जान वैज्ञानिक भी हैरान
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
5 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
7 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
11 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
12 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
15 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
15 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
19 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
19 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
19 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines