अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में जारी संघर्ष को खत्म करने और मध्य पूर्व में स्थिरता लाने के लिए एक बेहद शक्तिशाली और हाई-प्रोफाइल ‘पीस बोर्ड’ (Board of Peace) के गठन की तैयारी पूरी कर ली है. ट्रंप ने इसका ऐलान गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर किया. ट्रंप ने लिखा था, ‘यह ऐलान करते हुए मुझे बहुत गर्व हो रहा है कि द बोर्ड ऑफ पीस बन गया है. हम ऑफिशियली गाजा के 20-पॉइंट पीस प्लान के अगले फेज में प्रवेश कर चुके हैं.’
इस बोर्ड में कौन-कौन होंगे?
बोर्ड में राजनीति, कूटनीति और वैश्विक वित्त जगत के सबसे बड़े नामों को एक साथ लाया गया है. बोर्ड का नेतृत्व डोनाल्ड ट्रंप खुद करेंगे.
टोनी ब्लेयर – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री, मध्य पूर्व की कूटनीति का लंबा अनुभव
जारेड कुशनर – ट्रंप के दामाद. पहले भी ‘अब्राहम समझौते’ को सफल बनाया था
अजय बंगा – वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष.
मार्को रुबियो- अमेरिका के विदेश मंत्री
स्टीव विटकॉफ और मार्क रोवन – प्रसिद्ध व्यवसायी और निवेशक
रॉबर्ट गेब्रियल – सुरक्षा और रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ
आर्येह लाइटस्टोन और जोश ग्रुएनबाम को बोर्ड ऑफ पीस का वरिष्ठ सलाहकार बनाया गया है. एग्जीक्यूटिव बोर्ड के मेंबर निकोले म्लादेनोव, गाजा के लिए प्रतिनिधित्व करेंगे.
गाजा के लोगों के लिए शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने वाली अच्छी सरकार और बेस्ट-इन-क्लास सर्विस देने में मदद के लिए एक गाजा एग्जीक्यूटिव बोर्ड भी बनाया गया है.
इस बोर्ड में शामिल लोग है –
-स्टीव विटकॉफ
-जारेड कुशनर
-हकन फिदान
-अली अल-थवाडी
-जनरल हसन रशाद
-टोनी ब्लेयर
-मार्क रोवन
-रीम अल-हाशिमी
-निकोले म्लादेनोव
-याकिर गबे
-सिग्रिड काग
क्या है ‘गाजा बोर्ड ऑफ पीस’?
गाजा बोर्ड ऑफ पीस को युद्ध के बाद गाजा के शासन और कामकाज की निगरानी के लिए बनाया गया है. इसका मुख्य काम ट्रांजिशन पीरियड के दौरान राजनीति और सुरक्षा से जुड़े बड़े फैसले लेना है. यह बोर्ड शांति योजना को लागू करने के लिए अमेरिका, क्षेत्रीय मध्यस्थों और अंतरराष्ट्रीय पार्टनर्स के साथ तालमेल बिठाएगा. यह बोर्ड 15 सदस्यों वाली एक नई ‘फिलिस्तीनी कमेटी’ के साथ मिलकर काम करेगा. इस कमेटी में राजनीति से दूर रहने वाले विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो गाजा के रोजमर्रा के मामलों जैसे- अस्पताल, भोजन वितरण, टूटे हुए बुनियादी ढांचे की मरम्मत और कानून-व्यवस्था संभालने का काम करेंगे.
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
1 hr agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
2 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
3 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
4 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
4 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
8 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
10 hrs agoLIVE: जयपुर एयरपोर्ट पर सर्दियों में रोजाना संचालित होंगी 152 उड़ानें
11 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines