हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ, किन चीजों पर लगा और कब से होगा लागू?

Trump Tariffs News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को टैरिफ का झटका दे दिया है. रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर छिड़े विवाद के बीच ट्रंप ने चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है. उन्होंने चीन को रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर प्रतिबंध के बाद कड़ी जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी, जिसे सही साबित करके दिखाया.

विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन को कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी.

US China Trade War: रेयर अर्थ एलिमेंट्स के एक्सपोर्ट पर चीन ने प्रतिबंध लगाया तो अमेरिका ने भी चीन को झटका दे दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है, जो एक नवंबर 2025 से लागू हो जाएगा. अमेरिकी ने टैरिफ चीन से आने वाले सॉफ्टवेयर्स पर लगाया है, जिसका असर ग्लोबल ट्रेड पर देखने को मिल सकता है.

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते दिन ही चीन को चेतावनी दे दी थी कि अमेरिका कड़ी जवाबी कार्रवाई करेगा और अपनी चेतावनी को सही साबित करते हुए उन्होंने टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया. ऐसे में अब 1 नवंबर से चीन से अमेरिका में इम्पोर्ट किए जाने वाले सभी उत्पादों पर 100% टैरिफ लगेगा और यह टैरिफ पहले से लगे टैरिफ से अतिरिक्ति होगा.

क्या है अमेरिका और चीन में विवाद?

बता दें कि बीते दिन 9 अक्टूबर को चीन ने रेयर अर्थ एलिमेंट्स, टंगस्टन और मोलिब्डेनम के व्यापार पर कंट्रोल और बढ़ा दिया. अमेरिका ने चीन के इस फैसले को सीधे-सीधे खुद पर दबाव माना और राष्ट्रपति ट्रंप ने एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर चीन को चेतावनी दी. रात होते-होते राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन को अपनी चेतावनी सही साबित करके दिखाई और चीन से आने वाले सभी उत्पादों पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया, जिसमें अब चीन के सॉफ्टवेयर भी शामिल हैं.

विज्ञापन

जिनपिंग से नहीं मिलने पर बोले ट्रंप

साथ ही उन्होंने अपने एशिया टूर के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात का प्रोग्राम भी कैंसिल कर दिया. हालांकि उन्होंने मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह भी कहा कि मीटिंग कैंसिल की नहीं है, लेकिन मौजूदा विवाद के चलते इसे कैंसिल ही समझा जाए, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि हम दोनों एक दूसरे से मिलना चाहेंगे. उन्होंने अचानक आयात-निर्यात की पूरी अवधारणा बदलकर दुनिया को चौंका दिया है और किसी को इस बारे में पता तक नहीं है.

क्या हैं चीन के रेयर अर्थ एलिमेंट्स?

बता दें कि रेयर अर्थ एलिमेंट्स में 17 रासायनिक तत्व आते हैं, जिनसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, सैन्य उपकरण, सेमीकंडक्टर बनाए जाते हैं. इन रासायनिक तत्वों पर चीन का कंट्रोल है, यानी 80 से 90 प्रतिशत रासायनिक तत्व चीन में पैदा होते हैं, लेकिन चीन ने साल 2000 में इनके उत्पादन में विदेश निवेश को सीमित कर दिया और इनका निर्यात भी कम कर दिया. अब वर्तमान में इस कंट्रोल को और बढ़ा दिया गया है.

विज्ञापन

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अब उनके पास चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने का कोई कारण नहीं है, क्योंकि चीन ने अमेरिका के लिए आवश्यक रेयर अर्थ एलिमेंट्स के निर्यात पर सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं. इलेक्ट्रिक वाहनों, विमानों के इंजन, सेमीकंडक्टर्स और डेफेंस रडार सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले 12 में से 5 रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर अमेरिका के लिए चीन ने अतिरिक्त निर्यात कंट्रोल लगा दिया है, जो 1 दिसंबर 2025 से लागू होंगे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola