Indian Deported From US : अमेरिका द्वारा अवैध रूप से दाखिल हुए भारतीयों को डिपोर्ट कर दिया गया। जिस तरह से भारतीय लौट कर आए, उस पर जमकर बवाल हो रहा है। अमेरिकी एयर फोर्स के विमान से 104 भारतीयों को अमृतसर एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया। अब इसी बीच एकवीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि तरह भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।
यूएसबीपी (U.S. Border Patrol) चीफ माइकल डब्ल्यू बैंक्स ने सोशल मीडिया पर 24 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया हुआ है। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा है कि अवैध विदेशियों को सफलतापूर्वक भारत वापस भेजा गया। यह सेना के विमान का उपयोग करके अब तक की सबसे लंबी निर्वासन उड़ान थी। यह मिशन आव्रजन कानूनों को लागू करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है”। वीडियो के साथ एक कड़ी चेतावनी भी लिखी गई है कि यदि आप अवैध रूप से सीमा पार करेंगे तो आपको हटा दिया जाएगा।
वीडियो में क्या दिखा?
वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के वक्त भारतीय लोगों को कैदी की तरह जहाज में भरा जा रहा है। उनके हाथ बंधे हुए हैं और पैरों में जंजीर है। एक एक करके वह जहाज में दाखिल हो रहे हैं। इसके बाद विमान का दरवाजा बंद होता है और रनवे पर उड़ान भरता है।
घिसट-घिसट कर चलने पर मजबूर
पैरों में जंजीर होने की वजह से लोगों को घिसट-घिसट कर चलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे वे खूंखार अपराधी या युद्धबंदियों के साथ होता है। अब इस मामले को लेकर देश में जमकर राजनीति हो रही है। संसद में हंगामा हुआ तो विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस पर बयान भी दिया।
यह भी पढ़ें : पकड़ा गया फर्जी IAS, महिला अधिकारी को बनाया शिकार; ऐसे खुली पोल
विदेश मंत्री ने कहा कि निर्वासन प्रक्रिया कोई नई नहीं थी और ये कई सालों से चल रही है। उन्होंने कहा कि 2009 से अब तक कुल 15,668 अवैध भारतीय अप्रवासियों को अमेरिका से भारत निर्वासित किया गया है। साथ ही कहा कि भारतीयों के साथ बुरे बर्ताव को लेकर अमेरिकी सरकार से बातचीत की जा रही है।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
46 mins agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 hr agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
6 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
7 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
8 hrs agoLIVE: भारत यात्रा पर जल्द आ सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बर्नहम
9 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
10 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines