us attack venezuela latest update: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की गिरफ्तारी के खिलाफ सोमवार सुबह 10 बजे आपात मीटिंग बुलाई है. संयुक्त राष्ट्र में सोमालिया के स्थायी मिशन की प्रवक्ता खादिजा अहमद ने बताया कि “अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरे” विषय पर होने वाली मीटिंग में निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी पर चर्चा की जाएगी. गौरतलब है कि वेनेजुएला पर अमेरिकी हमलों के बाद मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर देश से बाहर निकाल दिया था, कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र के आपातकालीन सत्र का आह्वान किया था.
यह भी पढ़ें: कौन हैं वेनेजुएला की लेडी मैकबेथ कही जाने वालीं सिलिया फ्लोरेस, अमेरिका ने क्यों किया गिरफ्तार?
राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी के मायने समझें
राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला में अमेरिकी एक्शन से पहले उनपर नार्को-टेररिज्म, हथियारों से जुड़े अपराध और कोकीन इम्पोर्ट करने की साजिश के आरोप लगाए थे. प्रतिबंध भी बढ़ाए गए थे, अमेरिकी सेना की धीरे-धीरे मौजूदगी भी बढ़ाई गई. इसके बाद भी मादुरो पर अमेरिका में भारी मात्रा में कोकीन भेजने का आरोप लगा. अब वेनेजुएला में कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कोलंबिया समेत अन्य लेटिन देशों को भी ड्रग कार्टेल और कोकीन का कारोबार बंद करने की चेतावनी दी है. नहीं तो वहां पर वेनेजुएला जैसा हाल करने की धमकी दी. इन देशों में मैक्सिको और मुख्य तौर पर कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो हैं.
राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो पर अमेरिका ने लगाए हैं प्रतिबंध
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले से प्रतिबंध लगाए हुए हैं. दोनों देशों के बीच बिगड़ते संबंधों को देखते हुए अमेरिकी वित्त विभाग ने कोलंबिया पर बैन लगाने का फैसला किया था. आरोप था कि कोलंबिया में ड्रग कार्टेल राष्ट्रपति पेट्रो की छत्र छाया में ही फल फूल रहा है. इसी वजह के कारण पेट्रो की पत्नी, बड़े बेटे और वहां के गृहमंत्री की अमेरिका में सभी संपत्तियों पर रोक लगा दी है, इसलिए कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र के आपातकालीन सत्र का आह्वान किया था.
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
7 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
12 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
14 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
15 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
17 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines