US Attacked on Iran : दुनिया में रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास के बीच अभी युद्ध खत्म ही नहीं हुआ है। इस बीच अमेरिका ने भी एयर स्ट्राइक कर दी। हमास से जंग में यूएस और इजरायल के निशाने पर ईरान आ गया है। अमेरिका की सेना ने इराक में मौजूद ईरान समर्थित सेना पर हवाई हमला किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ही एयर स्ट्राइक का आदेश दिया है। आइये जानते हैं कि अमेरिका के टारगेट पर क्यों ईरान आ गया है?
अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि उत्तरी इराक में एक ड्रोन हमला किया गया था, जिसमें अमेरिकी सेना के तीन जवान घायल हो गए थे। इस पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी जवाबी कार्रवाई में हमला करने का आदेश दिया। इस पर यूएस की सेना ने सोमवार को इराक में उन तीन ठिकनों पर एयर स्ट्राइक की, जिसका इस्तेमाल ईरान समर्थित मिलिशिया ग्रुप करता है।
यह भी पढ़ें : Israel Hamas War: नेतन्याहू बोले- जंग अभी खत्म होने वाली नहीं
कई हमलों में ईरान का हाथ
क्रिसमस के दिन ईरान समर्थित मिलिशिया कतैब हिजबुल्ला और इससे संबंधित ग्रुपों ने आर्बिल एयरबेस पर अचानक से हमला कर दिया था। साथ ही इजरायल से युद्ध में ईरान लगातार हमास की मदद कर रहा है। इसके लिए वह फंडिंग और ट्रेनिंग भी दे रहा है। साथ ही समुद्री जहाजों पर हो रहे हमले के पीछे भी ईरान का हाथ है। ईरान समुद्री अटैक के लिए यमन के हूती विद्रोहियों को सपोर्ट दे रहा है। इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर हमला करने का फैसला लिया।
ईरान के तीन ठिकानों को किया तबाह
ईरान की हिंसा को रोकने के लिए अमेरिका ने यह कदम उठाया है। यूएस के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ही हमले का आदेश दिया। इसके बाद अमेरिका की सेना एक्टिव हुई और ईरान से बदला लिया। यूएस ने इराक में मौजूद ईरान की तीन ठिकानों पर पूरी तरह से तबाह कर दिया। इसे लेकर यूएस का कहना है कि इराक और सीरिया में अमेरिकी लोगों और अधिकारियों के खिलाफ किए गए हमलों का यह जवाब है।
https://www.youtube.com/watch?v=Ol0piWgE-4Y
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
7 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
12 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
13 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
13 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
14 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
17 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
19 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
21 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
21 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines