US Air Strike Venezuela: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति पैदा हो चुकी थी. इस तनाव ने ही अब दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव का रूप ले लिया है. अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला की राजधानी कराकस में कई हवाई हमले किए. कराकस के आसमान पर अमेरिकी हेलिकॉप्टरों ने चारों ओर से घेरकर हमला किया. इस दौरान कराकस की धरती पर भी टैंक से हमला किया गया. इस हमले के दौरान आस-पास मौजूद लोग तुरंत अपने घरों से घबराकर सड़कों पर निकल आए और इधर-उधर भागने लगे.
क्रिसमस पर ही होने वाला था हमला?
वहीं, अमेरिकी मीडिया सीबीएस न्यूज के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के भीतर सैन्य ठिकानों समेत कई अहम स्थानों पर हवाई हमले की अनुमति क्रिसमस से कुछ दिन पहले ही दे दी थी. अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ट्रंप ने अमेरिकी सेना को ग्रीन सिग्नल दे दिया था लेकिन फिर भी हमला तय समय पर नहीं हो सका.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी सेना शुरुआत में क्रिसमस के दिन ही यह ऑपरेशन अंजाम देना चाहती थी. हालांकि उसी समय नाइजीरिया में आईएसआईएस के ठिकानों पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक को प्राथमिकत देनी पड़ी, जिसके कारण वेनेजुएला वाला अभियान टालना पड़ा.
इसके बाद क्रिसमस के बाद भी कई ऐसे मौके सामने आए जब वेनेजुएला पर हमला किया जा सकता था, लेकिन खराब मौसम के कारण अमेरिकी सेना हमले को अंजाम नहीं दे सकी और दूसरी ओर मिशन को पूरा करने के लिए मौसम का अनुकूल होना जरूरी था इसलिए जोखिम नहीं लिया गया.
जिसके बाद शनिवार तड़के अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी कराकस में हमला किया. जिसकी आवाज दिल दहला देने वाली थी. स्थानीय समय के अनुसार, रात करीब 2 बजे शहर के कई इलाकों में तेज विस्फोट हुए और कम ऊंचाई पर सैन्य विमान उड़ते हुए दिखाई दिए.
वेनेजुएसा सरकार ने की अमेरिकी हमले की निंदा
Venezuela सरकार ने एक बयान जारी कर अमेरिकी सैन्य हमले की निंदा की है. अमेरिका को हमले के लिए दोषी ठहराते हुए Maduro सरकार ने कहा है कि यह हमला Venezuela के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्ज़े के उद्देश्य से किया गया है.
Maduro सरकार के अनुसार जवाबी कार्रवाई के लिए रक्षा योजनाएं सक्रिय कर दी गई हैं. साथ ही जनता से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया गया है.
वेनेजुएला ने ट्रंप को साम्राज्यवादी मंशा का दोषी ठहराया और कहा कि उनका मकसद सत्ता परिवर्तन करना है. वेनेजुएला में पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया है.
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
3 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
5 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
5 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
7 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
13 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
21 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
22 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines