US 14 Years Old Girl Find Hidden iPhone in American Airline Plane Toilet Seat: अब फ्लाइट्स के बाथरूम भी महिलाओं के सुरक्षित नहीं हैं। इसका ताजा उदाहरण अमेरिका की एक घटना है। अमेरिकी एयरलाइंस के फर्स्ट क्लास के बाथरूम में किसी ने iPhone छिपाकर रखा था। फोन के कैमरे की लाइट चमक रही थी। 14 साल की बच्ची जब बाथरूम गई तो वह हैरान रह गई। लड़की का आरोप है कि फ्लाइट अटेंडेंट ने उसकी आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने के लिए बाथरूम के फ्लश से मोबाइल फोन फिट किया था। इस घटना पर लड़की के मां-बाप ने एयरलाइन से शिकायत की है।
बोस्टन की यात्रा कर रही थी लड़की
लड़की का नाम उजागर नहीं किया गया है। दो सितंबर को वह उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट से बोस्टन की यात्रा करने वाली अमेरिकन एयरलाइंस के विमान 1441 में सवार थी। वह फर्स्ट क्लास में सफर कर रही थी। उसने बताया कि जब वह बाथरूम गई तो उसे iPhone मिला। उनका मानना है कि किसी पुरुष फ्लाइट अटेंडेंट ने जानबूझकर रिकॉर्डिंग डिवाइस वहां रखा था। मोबाइल का कैमरा फ्लैश चालू था। इसी वजह से उसकी नजर उस पर पड़ी।
अटेंडेंट ने बहाना बनाकर भेजा टॉयलेट
पिता का आरोप है कि जब उनकी बेटी बाथरूम जा रही थी तो एक पुरुष फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे सलाह दी थी कि यदि वह फर्स्ट क्लास के बाथरूम का इस्तेमाल करती है तो अच्छा रहेगा। क्योंकि दूसरे बाथरूम में एक अन्य यात्री गया है। इसके बाद अटेंडेंट बहाना बनाकर वहां से चला गया।
बना लिया था वीडियो
लड़की बाथरूम से भागकर अपने माता-पिता के पास पहुंची। उसने घटना से उन्हें अवगत कराया। माता-पिता जब बाथरूम में पहुंचे तो आये तो फोन और टेप गायब था।
इसके बाद लड़की की मां और पिता फ्लाइट ने अटेंडेंट को पकड़ा और फोन पर खींची गई तस्वीर देखी उनका चेहरा पूरी तरह से सफेद हो गया। अब, मामला एफबीआई द्वारा संभाला जा रहा है।
हटाया गया फ्लाइट अटेंडेंट
बोस्टन लोगान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मैसाचुसेट्स राज्य पुलिस को 2 सितंबर को सुबह 10 बजे अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में हुई इस शर्मनाक घटना की जानकारी दी गई। अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट से आरोपी फ्लाइट अटेंडेंट को हटा दिया गया।
अमेरिकन एयरलाइंस ने कहा कि हम इस मामले को बहुत गंभीरता से लेते हैं और उनकी जांच में कानून प्रवर्तन के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं, क्योंकि सुरक्षा और संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं।
यह भी पढ़ें: Women Reservation Bill: मैं समर्थन में हूं, लेकिन, Rahul Gandhi ने महिला आरक्षण बिल के लिए रखी एक शर्त
संबंधित खबरें
इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
7 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
9 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
10 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
10 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
18 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
21 hrs agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
21 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
22 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
22 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines